कैमूर पहाड़ी पर हो रही है मूसलाधार बारिश, तुतला भवानी वॉटरफॉल में पानी का बहाव विकराल

सासाराम : खबर रोहतास जिला से है जहां तिलौथू के कैमूर पहाड़ी पर हुई मूसलाधार बारिश के बाद तुतला भवानी वॉटरफॉल में पानी का बहाव विकराल रूप ले लिया है। जिस कारण वन विभाग ने वॉटरफॉल के पास जाने से पर्यटकों को रोक दिया है। यहां झड़ना का विकराल रूप देखने को मिल रहा है। यह वॉटरफॉल भयानक तरीके से पहाड़ी से नीचे गिर रही है। ऐसे में खतरे की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन एवं वन विभाग ने मिलकर यह आदेश जारी कर दिया है की अगले आदेश तक तुतला भवानी वॉटरफॉल सहित अन्य जलप्रपात जहां पानी बेकाबू हो गई है। वहां आना-जाना प्रतिबंधित किया गया है।

Goal 3 22Scope News

कल से ही जिला में हो रही है मूसलाधार बारिश, लोगों को तुतला भवानी में जाने पर प्रतिबंध

आपको बता दें कि कल से ही जिला में मूसलाधार बारिश हो रही है और ऐसे में तुतला भवानी वॉटरफॉल का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। पिछले साल इस वॉटरफॉल में कई लोग फंस गए थे। ऐसे में आंशिक खतरों को देखते हुए वन विभाग ने यह निर्णय लिया है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि तुतला भवानी वॉटरफॉल ने कितना विकराल रूप धारण किया है। फिलहाल यहां आना खतरों से खाली नहीं है। जिसको देखते हुए इसे फिलहाल पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। ऐसे में यहां पहुंचने वाले पर्यटक वापस लौट रहे हैं। वही स्थानीय मंदिर कमेटी के लोग भी लोगों को वाटरफॉल के पास जाने से रोक रहे हैं। ताकि कोई खतरा न हो जाए।

यह भी देखें :

Ma Tutla Bhawani 1 22Scope News

यह भी पढ़े : बारिश का कहर : ओढ़नी नदी पर डायवर्सन बहा, 3 प्रखंडों का जिला मुख्यालय से संपर्क कटा

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारियों और परिजनों को मिलेगी पेंशन, सरकार ने...

झारखंड सरकार ने आंदोलनकारियों और उनके परिजनों की पेंशन व अन्य सुविधाओं के लिए 7.66 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। राशि डीबीटी के जरिए...

JTET 2026: झारखंड में 986 केंद्रों पर कल होगी शिक्षक पात्रता...

JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को झारखंड के 986 केंद्रों पर आयोजित होगी। 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। रांची में 101 परीक्षा केंद्रों पर...

Hatia-LTT Special Train: दिवाली और छठ पर यात्रियों को राहत, हटिया-मुंबई...

दिवाली और छठ पूजा की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हटिया-LTT पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिसंबर 2026 तक बढ़ा दिया है। दोनों...