श्रवण कुमार का केंद्र पर हमला, कहा- देश को भाजपा से मुक्त करने का जिम्मा उठाया CM नीतीश

पटना : श्रवण कुमार का केंद्र पर हमला – बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने केंद्र सरकार और भाजपा पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि जब से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश को भाजपा से मुक्त करने का जिम्मा उठाया है तब से यह (बीजेपी) परेशान है व्याकुल है। इनका मानसिक संतुलन नीचे से ऊपर तक हो गया है ऐसा प्रतीत होता है। जब मानसिक संतुलन खराब होता है तो व्यक्ति अनाप-शनाप बोलता है। नीतीश कुमार ने जो काम किया है आज पूरा देश और देश की जनता तैयार है और देख रही है 2024 में भाजपा को देश से मुक्त कर देना हैं।

श्रवण कुमार का केंद्र पर हमला

वहीं मुकेश सहनी के महागठबंधन में आने पर उन्होंने कहा कि छोटा दल हो या बड़े दल हो जो भी लोग आते हैं उनका स्वागत है, लोग आना चाहते हैं उनका स्वागत है। वहीं आलोक मेहता के विभाग के ट्रांसफर को रद्द किए जाने पर श्रवण कुमार ने कहा कि भाजपा जब सरकार में रहती है तो उनका अल्फाज बदला रहता है। सरकार से जैसे ही बाहर होती है उनका अल्फाज बदल जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में जो काम हो बहुत अच्छा होता है और हमारी सरकार में जो काम हो बहुत खराब होता है।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

बिहार को नहीं मिल रहा केंद्र का सहयोग- मंत्री श्रवण कुमार

Bihar Social Security Pension: पेंशनधारियों के लिए बड़ी खबर! बिहार सरकार...

Bihar Social Security Pension: बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले लाभार्थियों के लिए सरकार ने पेंशन भुगतान की तारीख तय कर दी है।...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादियों को बड़ा झटका, 3 इनामी...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादी संगठन के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बीच संगठन को बड़ा झटका लगने की जानकारी सामने आई...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची यूनिवर्सिटी में PhD के लिए...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची विश्वविद्यालय में इस बार पीएचडी प्रवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। विश्वविद्यालय में पीएचडी रेगुलेशन...