श्रवण कुमार का सुमो पर हमला, कहा- नीतीश कुमार से डर गयी है BJP

पटना : भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने एक इंटरव्यू के दौरान मुख्यंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया था। नीतीश कुमार को लेकर कहा था कि उनके कई नेता हमसे सिफारिश करते हैं कि हमारे नेता को राज्यपाल बना दीजिए। हमलोग आपके साथ आ जाएंगे। जिसको लेकर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने सुशील मोदी पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है नीतीश कुमार से बीजेपी डर गई है। इसलिए यह इस तरीके से बात कर रही है।

वहीं उन्होंने नीतीश कुमार को लेकर कहा कि नीतीश कुमार के अंदर कुशल नेतृत्व वाली छवि है। नीतीश कुमार देश का नेतृत्व कर रहे हैं। पूरे देश का डिमांड है कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बने। साथ ही साथ कहा कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान ऐसे राज्य हैं जहां के लोग चाहते हैं कि नीतीश कुमार हमारे प्रदेश में आकर चुनाव लड़े।

https://22scope.com/modi-governments-womens-reservation-bill-is-inspired-by-the-women-empowerment-model-of-chief-minister-shravan-kumar/

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Anand Mahindra Bihar Visit: सम्राट चौधरी के निमंत्रण पर आनंद महिंद्रा...

 आनंद महिंद्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संदेश का जवाब देते हुए बिहार संग्रहालय की सराहना की और बिहार आने का निमंत्रण...

Giridih Naxal Search Operation: पारसनाथ पहाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक...

गिरिडीह के पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 494 जिलेटिन रॉड, कॉर्डेक्स वायर और डेटोनेटर समेत भारी मात्रा...

Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारियों और परिजनों को मिलेगी पेंशन, सरकार ने...

झारखंड सरकार ने आंदोलनकारियों और उनके परिजनों की पेंशन व अन्य सुविधाओं के लिए 7.66 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। राशि डीबीटी के जरिए...