रांची: बीजेपी विधायक दल का नेता कौन होगा इसको लेकर चर्चा का बाजार गर्म है. मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल के दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय नेताओं से मुलाकात के बाद मीडिया और पार्टी में कई तरह की चर्चाएं होने लगी है.
हालांकि आज शाम भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में नेता के नाम पर मुहर लगने की संभावना है.
बाबूलाल मरांडी के अध्यक्ष बनने के बाद से ये कयास लगातार जारी है, बाबूलाल मरांडी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह कयास लगाया जा रहा था कि विधायक दल के नेता का नाम फिर से तय होगा और इसको लेकर बाबूलाल मरांडी ने पिछले दिनों केंद्रीय नेतृत्व को भी विधायक दल के नेता के पद पर किसी दूसरे व्यक्ति को नामित करने का आग्रह किया था.
आज शाम 7 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में होगी बैठक: इस विधायक दल की बैठक में प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र के अलावे अश्विनी चौबे के भी शामिल होने की संभावना है.
इन नेताओं की मौजूदगी में विधायक दल के नए नेता के नाम पर मुहर लग सकती है. जिन नेताओं के नामों की चर्चा है उनमें पहले अनंत ओझा का था लेकिन अब जेपी पटेल, सीपी सिंह और अमित मंडल का नाम शामिल है..
जिनका नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है जानिए उनके बारे में कौन हैं जय प्रकाश भाई पटेल,अपने पिता टेकलाल महतो के निधन के बाद राजनीति में कदम रखा,2011 में जयप्रकाश भाई पटेल ने उसी साल विधानसभा उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर मांडू सीट से जीत हासिल किया. उसके बाद साल 2013 में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री बने थे.

















