Advertisement
Advertisement

Palamu Koyal River Accident: पलामू में कोयल नदी ने बुझाए पांच घरों के चिराग, वित्त मंत्री ने परिजनों को दिया मदद का भरोसा

Palamu Koyal River Accident: जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरिया खुर्द गांव में कोयल नदी में डूबने से पांच बच्चों की मौत के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है. घटना ने ग्रामीणों और मृत बच्चों के परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है. जानकारी मिलने के बाद राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर बुधवार को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे. वित्त मंत्री ने यहां मृत बच्चों के परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने परिवारों को सांत्वना देते हुए इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. मंत्री ने कहा कि इतनी कम उम्र में पांच बच्चों की मौत बेहद पीड़ादायक और मर्माहत करने वाली घटना है.

मृत बच्चों के परिजनों से मिले वित्त मंत्री

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर राधाकृष्ण किशोर ने शोकाकुल परिवारों से बातचीत की और उन्हें ढांढस बंधाया. उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है. मंत्री ने घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पांच बच्चों की एक साथ मौत से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को आवश्यक सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है.

अंतिम संस्कार के लिए तत्काल राशि देने का निर्देश

वित्त मंत्री ने बताया कि उन्होंने जिला प्रशासन से घटना के संबंध में बातचीत की है. मृत बच्चों के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए तत्काल आवश्यक राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पीड़ित परिवारों को सहायता देने में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए. प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ पूरे मामले को संभालने और परिवारों की तत्काल जरूरतों का ध्यान रखने को कहा गया है.

आपदा विभाग के प्रावधान के तहत मिलेगी मदद

मंत्री ने कहा कि आपदा विभाग के निर्धारित प्रावधानों के तहत मृत बच्चों के परिवारों को मिलने वाली उचित सहायता भी उपलब्ध करायी जाएगी. उन्होंने जिला प्रशासन को संबंधित प्रक्रिया पूरी कर पीड़ित परिवारों तक सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया. सरकार की ओर से परिवारों को हरसंभव सहयोग देने की बात दोहराते हुए मंत्री ने कहा कि इस संकट की घड़ी में प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह प्रभावित लोगों के साथ खड़ा रहे.

बारिश के मौसम में जलस्रोतों से सावधानी की अपील

राधाकृष्ण किशोर ने बारिश के मौसम में लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की. उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान नदियों, तालाबों और आहरों का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है. ऐसे में बच्चों और ग्रामीणों को जलस्रोतों के आसपास सतर्क रहने की जरूरत है. उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखें और उन्हें नदी, तालाब या अन्य जलस्रोतों के पास अकेले न जाने दें. सावधानी बरतकर ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सकता है.

राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी जताया दुख

वित्त मंत्री ने बताया कि राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी पलामू की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि एक साथ पांच बच्चों की मौत की घटना पूरे समाज को झकझोर देने वाली है. मंत्री ने दोहराया कि झारखंड सरकार और जिला प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ हैं. प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ प्रशासन को आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

यह भी पढ़ें: Palamu Karam Puja Accident: करम डाली विसर्जन के दौरान कोयल नदी में डूबे पांच बच्चे, पलामू में पर्व की खुशियां मातम में बदलीं

Commercial Advertisment

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...

Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज,...

Nisha Bhagat Case, गिरिडीह: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की...