आज तय हो सकता है कांग्रेस विधायक दल के नेता का नाम

रांची : विधानसभा के विशेष सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल के नेता का नाम सार्वजनिक हो जाएगा। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर गुरुवार को नई दिल्ली लौट गए हैं और माना जा रहा है कि वे शुक्रवार की शाम तक आलाकमान से चर्चा कर विधायक दल के नेता का नाम सार्वजनिक कर देंगे।

अभी तक की सूचना के अनुसार इसके लिए बन्ना गुप्ता का नाम आगे चल रहा है। बन्ना गुप्ता तीन बार के विधायक होने के साथ-साथ वैश्य बिरादरी और पिछड़ा वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं। कांग्रेस को एक ऐसे नेता की तलाश लंबे समय से थी जो पिछड़ों का नेतृत्व कर सके।

विधानसभा के शेष बचे कार्यकाल में कांग्रेस विधायक दल के नेता कादायित्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को मिल सकता है। अभी तक के विधायकों में सबसे अनुभवी होने के आधार पर उन्हें यह लाभ मिलेगा। हालांकि वर्तमान कैबिनेट में वित्त मंत्री डा. रामेश्वर उरांव का नाम उनसे ऊपर है।

Patna Firing News: अनिल यादव को गोली लगने के बाद अस्पताल...

Patna Firing News: राजधानी पटना में पूर्व वार्ड पार्षद के पति अनिल कुमार यादव को गोली मारे जाने की घटना के बाद जन सुराज...

Ranchi Hotel Fire: आनंद टावर के चौथे तल्ले पर आधी रात...

Ranchi Hotel Fire: राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक स्थित आनंद टावर में मंगलवार देर रात एक होटल-सह-रेस्तरां में भीषण आग लग गयी. आग टावर के...

East Singhbhum Arms Recovery: जमशेदपुर के जंगलों में बड़ा सर्च ऑपरेशन,...

East Singhbhum Arms Recovery, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. कोबरा, एसटीएफ और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम...