तेजस्वी के कहने पर ही होगा बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार – शक्ति यादव

पटना : बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कयास लगाया जा रहा है कि कब मंत्रिमंडल विस्तार होगा। लेकिन इन सबके बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इशारों-इशारों में कहा था कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मंत्रिमंडल विस्तार पर देखेंगे। जिसको लेकर बिहार की सियासत गर्म हो गई थी। बता दे कि राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार का विशेषाधिकार मुख्यमंत्री का होता है।

बिहार के मुखिया नीतीश कुमार अपने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की ओर इशारा किया उसके बाद राजनीतिक तूल पकड़ लिया। क्या नीतीश कुमार की अब महागठबंधन में वजूद नहीं। इन सब को लेकर आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री का विशेष अधिकार होता है और राज्य में मुख्यमंत्री का। यह जो भाजपा वाले आरोप लगा रहे हैं। पहले तो खुद मंत्रिमंडल विस्तार कर ले केंद्र में अभी तक मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हुआ है।

क्या भाजपा और एनडीए गठबंधन टूटने का डर है

शक्ति यादव ने भाजपा और एनडीए गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि क्या भाजपा और एनडीए गठबंधन टूटने का डर है। बिहार को विकसित राज्य का बनाने का दावा करने वाले केंद्र सरकार पर आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा की बिहार के साथ जो सौतेला व्यवहार कर रही है। भाजपा वह ठीक नहीं कर रही है। वहीं कांग्रेस के द्वारा दो मंत्रिमंडल में शामिल को लेकर कहा कि घटक दलों की अपनी अपनी मांग होती है लेकिन उन सभी मांगों पर हम लोग विचार करेंगे।

आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि जनता सबको जवाब देगी। वहीं कटिहार के वारसोई में जिस तरीके से घटना घटी। उसको लेकर कहना है कि कुछ असामाजिक तत्व के द्वारा घटना का अंजाम दिया। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। हम लोग इसकी जांच करवा रहे हैं। बहुत ही जल्द जेल के सलाखों के पीछे होगा।

https://22scope.com/political/uproar-in-bihar-over-cabinet-expansion/

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Samrat Choudhary Bhimbandh: आदिवासियों के बीच पहुंचे सम्राट चौधरी, समस्याएं सुनीं...

Samrat Choudhary Bhimbandh: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड स्थित भीम बांध ईको-पर्यटन क्षेत्र का भ्रमण...

Bihar Social Security Pension: पेंशनधारियों के लिए बड़ी खबर! बिहार सरकार...

Bihar Social Security Pension: बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले लाभार्थियों के लिए सरकार ने पेंशन भुगतान की तारीख तय कर दी है।...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादियों को बड़ा झटका, 3 इनामी...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादी संगठन के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बीच संगठन को बड़ा झटका लगने की जानकारी सामने आई...