बिहार में 16 अगस्त को होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, जानिए कौन होंगे स्पीकर

सुबह 11ः30 बजे राजभवन में होगा शपथ ग्रहण

पटना : बिहार में 16 अगस्त को मंत्रिमंडल का विस्तार होगा.

शपथ ग्रहण सुबह 11ः30 बजे राजभवन में होगा.

राज्यपाल फागू चौहान मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे.

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के कई नेता मौजूद रहेंगे.

nitish tejashwi yadav1 22Scope News

अवध बिहारी चौधरी होंगे नये विधानसभा अध्यक्ष

वहीं विधानसभा अध्यक्ष के नाम तय हो गया है.

विधानसभा अध्यक्ष राजद के तरफ से बिहार विधान के नए अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी होंगे.

बताया जाता है कि महागठबंधन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आंशिक होगा.

वहीं विभागों में भी फेर बदल होगा. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जदयू कोटे से कई विभाग महागठबंधन के घटक दलों को दिया जाएगा. कैबिनेट विस्तार को लेकर नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बंद कमरे में लंबी और फाइनल चर्चा हुई है.

सहयोगी दलों के बड़े नेताओं से तेजस्वी ने की मुलाकात

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दिल्ली में अपने सहयोगी दलों के बड़े नेताओं से मुलाकात की थी. जहां से सहमति बनाकर बिहार लौटे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. तेजस्वी ने साफ किया है कि मंत्रिपद को लेकर उम्मीदवारों के नाम का फैसला हो गया है. नीतीश से मुलाकात के दौरान मुख्य सचिव आमिर सुबहानी भी मौजूद रहे. नई सरकार में अभी मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री के रूप में तेजस्वी यादव ने ही शपथ ली है. आगे 16 अगस्त को अन्य मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा.

पटना लौटने पर बोले थे तेजस्वी- थोड़ा इंतजार का मजा लीजिए

तेजस्वी यादव ने हाल में दिल्ली दौरा किया था और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के अलावा भाकपा नेता डी. राजा और माकपा नेता सीताराम येचुरी से मुलाकात की थी. उन्होंने सभी नेताओं के साथ बिहार में मंत्रिमंडल गठन पर चर्चा की. दिल्ली से पटना लौटते ही जब पत्रकारों ने तेजस्वी से मंत्रिमंडल गठन के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा था कि जल्द ही सब कुछ साफ हो जाएगा. थोड़ा इंतजार का मजा लीजिए.

रोजगार को लेकर केन्द्र सरकार पर तंज

उपमुख्यमंत्री ने कहा था कि अन्य दलों के शीर्ष नेताओं से बातचीत कर ली गई है. सभी से सरकार चलाने का आशीर्वाद भी ले लिया है. तभी उन्होंने रोजगार को लेकर केन्द्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा था- मैंने तो सिर्फ दस लाख रोजगार देने के लिए बोला है. उनसे सवाल करिए जिन्होंने सालाना दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था. वो नौकरी दे रहे हैं कि नहीं ?

रिपोर्ट: प्रणव राज

Bihar Social Security Pension: पेंशनधारियों के लिए बड़ी खबर! बिहार सरकार...

Bihar Social Security Pension: बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले लाभार्थियों के लिए सरकार ने पेंशन भुगतान की तारीख तय कर दी है।...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादियों को बड़ा झटका, 3 इनामी...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादी संगठन के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बीच संगठन को बड़ा झटका लगने की जानकारी सामने आई...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची यूनिवर्सिटी में PhD के लिए...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची विश्वविद्यालय में इस बार पीएचडी प्रवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। विश्वविद्यालय में पीएचडी रेगुलेशन...