मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बिहार में मचा घमासान

पटना : बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर घमासान मचा हुआ है। बता दें कि एक तरफ कांग्रेस दो मंत्री का मांग कर रही है तो वहीं तेजस्वी यादव एक मंत्री देने को तैयार है। अब यह सब के बीच सियासत में एक नया मोड़ ले लिया है। दरअसल, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह और कांग्रेस विधायक का नीतू सिंह ने सरकार से दो मंत्री का प्रस्ताव रखा है। वहीं नीतू सिंह का कहना है कि अगर नीतीश कुमार महिला वादी की बात करते हैं तो कांग्रेस को एक महिला सीट जरूर देना चाहिए।

यह लोग सिर्फ मंत्री-मंत्री खेलते हैं – संजय टाइगर

आपको बता दें कि बीजेपी का कहना है कि यह लोग सिर्फ मंत्री-मंत्री खेलते हैं। इनको बिहार की जनता से कोई मतलब नहीं है। जहां तक अगर मंत्रिमंडल के बाद हो तो पहले ही राहुल गांधी ने इशारों में ही इनसे दो मंत्री का मांग किया था। उसके बाद आपने देखा बेंगलुरु में विपक्षी दल के मीटिंग में नितीश कुमार जी नाराज होकर पहले ही चलाएं।

मंत्रिमंडल विस्तार का विशेषाधिकार है मुख्यमंत्री के पास – शक्ति यादव

वहीं आरजेडी विधायक वह मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव का कहना है कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही मंत्रिमंडल पर कुछ कह सकते हैं।

हम लोग जल्द ही मंत्रालय का विस्तार कर लेंगे – नीतीश कुमार

वही आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मीडिया से मुखातिब होते हुए मंत्रिमंडल पर सवाल किए जाने पर कहा कि हम लोग जल्द ही मंत्रालय का विस्तार कर लेंगे आप लोग चिंता ना करें। उसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से उनके आवास पर जाकर मुलाकात किया। उसके बाद प्रयासों की बाजार गर्म हो गई है कि नीतीश कुमार आखिर कब मंत्रिमंडल विस्तार कर रहे हैं।

यह लोग बिहार का विकास नहीं चाहते हैं – चंदन सिंह

वहीं राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चंदन सिंह नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लोग बिहार का विकास नहीं चाहते हैं। साथ ही साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर कहा कि कांग्रेस महागठबंधन से कभी अलग होने वाली नहीं है। अगर अलग होती है तो उनको बिहार में वजूद खत्म है।

विवेक पांडेय की रिपोर्ट

Bihar Social Security Pension: पेंशनधारियों के लिए बड़ी खबर! बिहार सरकार...

Bihar Social Security Pension: बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले लाभार्थियों के लिए सरकार ने पेंशन भुगतान की तारीख तय कर दी है।...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादियों को बड़ा झटका, 3 इनामी...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादी संगठन के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बीच संगठन को बड़ा झटका लगने की जानकारी सामने आई...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची यूनिवर्सिटी में PhD के लिए...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची विश्वविद्यालय में इस बार पीएचडी प्रवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। विश्वविद्यालय में पीएचडी रेगुलेशन...