रिपोर्टः शशांक शेखर/ न्यूज 22स्कोप
हजारीबागः जयराम महतो की होगी दहाड़ –
बदलाव संकल्प महासभा जिले के चरही में 11 सितम्बर 2023 को आयोजित किया जाएगा. इसी सिलसिले में मंगलवार को चरही के फुटबॉल ग्राउंड में संजय महतो के नेतृत्व में जेबीकेएसएस (JBKSS) के सभी सदस्यों ने समीक्षात्मक बैठक रखा. मौके पर उपस्थित संजय महतो अपनी बात रखते हुए कहा कि झारखंड के आदिवासी मूलवासी खतियानी परिवार के हक और हुकूक के बातों को सरकार के कानों तक पहुंचाने के लिए 11 सितंबर को टाइगर जयराम महतो जिले के चरही में आएंगे और सभा को संबोधित भी करेंगे.
Highlights







