मुहर्रम को लेकर सासाराम में निकाला गया फ्लैग मार्च

सासाराम : रोहतास जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार तथा रोहतास एसपी विनीत कुमार के मौजूदगी में सासाराम में मुहर्रम को फ्लैग मार्च निकाला गया। रोहतास जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने जानकारी दिए की मुहर्रम में शांति विधि-व्यवस्था को लेकर मजिस्ट्रेट तथा पुलिस बल की तैनाती की गई है। शांति बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया है। चिन्हित जगह पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल का तैनाती किया गया है।

रोहतास एसपी विनीत कुमार ने जानकारी दिए की बिहार पुलिस सहित सीआरपीएफ के टीम लगाए गए हैं। मुहर्रम पर्व को लेकर शांति सुरक्षा विधि व्यवस्था को लेकर भारी संख्या में जिले में पुलिस बल राज्य मुख्यालय से उपलब्ध कराया गया है। जिले के तमाम पदाधिकारियों की मौजूदगी में फ्लैग मार्च निकाला गया है। गौरतलब हो कि पिछले रामनवमी में सासाराम में हुए हिंसा मामले को लेकर प्रशासन पुलिस पूरी तरह से तत्पर है। जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर असमाजिक तत्वों पर भी तकनीकी ढंग से नजर रखी जा रही है।

https://22scope.com/in-gaya-the-district-administration-took-out-a-bike-rally-alert-in-the-whole-city-regarding-muharram/

दायानंद तिवारी की रिपोर्ट

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...