मुहर्रम को लेकर RAF ने निकाला फ्लैग मार्च

गिरिडीह : मुहर्रम और आने वाले फेस्टिवल में विधि-व्यवस्था को देखते हुए शुक्रवार को दंगा निरोधी रैपिड एक्शन फ़ोर्स का गिरिडीह शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। रैपिड एक्शन फ़ोर्स और नगर थाना के इस जॉइंट आपरेशन का नेतृत्व जमेदशपुर आरपीएफ 106वीं बटालियन की बी कंपनी के सहायक कमाडेंट अनूप सिंह कर रहे थे।

बटालियन के सब सहायक कमाडेंट आरपी राव और नगर थाना के एसआई अमरजीत सिंह और अश्मित कुजूर भी शामिल थे। सहायक कमाडेंट अनूप सिंह ने बताया कि फ्लैग मार्च शहर के लोगों को सिर्फ जानकारी देना था कि अगर असामाजिक तत्व सिर उठाते हैं तो उनसे निपटने के लिए रैपिड एक्शन फ़ोर्स तैयार है। क्योंकि गिरिडीह को काफी संवेदनशील जिले के रूप में जाना जाता है। लिहाजा, वैसे असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए रैपिड एक्शन फ़ोर्स हर पल तत्पर है। हर समुदाय के लोग अपने फेस्टिवल को शांतिपूर्ण माहौल में मनाए।

सहायक कमाडेंट ने कहा कि आने वाले दिनों में बकरीद है तो और कई फेस्टिवल है। और हर फेस्टिवल लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है। ऐसे में लोग फेस्टिवल को शांतिपूर्ण माहौल में मनाए। कहा कि रविवार को शहर के गोयनका धर्मशाला में बुद्धिजीवी के साथ बैठक भी किया जाएगा।

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...