बाबा दिगंबर नाथ मंदिर में सातवां वार्षिक महोत्सव आयोजित, सांसद गीता कोड़ा हुई शामिल

  • संयोजक मंडली भक्ति एवं भजन के माध्यम से भक्तों को सही मार्ग पर चलने की दिशा दिखाने का कार्य कर रहे है- गीता कोड़ा

चाईबासा: जिले के बाबा दिगंबर नाथ मंदिर का सातवां वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा। सर्व प्रथम सांसद गीता कोड़ा ने बाबा दिगंबर नाथ मंदिर में भगवान शिव तथा बजरंगबली का पूजा-अर्चना कर माथा टेका व समस्त राज्यवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण रखने का कामना किया । सांसद गीता कोड़ा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुरुआत । जिसके पूर्व संयोजक मंडली के सदस्यों ने सांसद गीता कोड़ा का जोरदार स्वागत किया ।

सांसद गीता कोड़ा हुई शामिल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि श्रावण मास सभी के लिए खास करके किसानों और गृहस्थ के लिए काफी महत्वपूर्ण है, श्रावण मास में प्रभु आशुतोष भगवान शिव शंकर को भक्तगण विशेष रूप से पूजा अर्चना करते है, कण-कण में है भगवान शंकर, प. सिंहभूम जिला में पूरी तरह से यह चरितार्थ होता है। बाबा मुर्गा महादेव एवं महादेव शाल आदि प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है जहां भगवान भोलेनाथ का भक्त दर्शन पाते है, उपस्थित भक्तों को सांसद गीता कोड़ा ने श्रावण मास की शुभकामनाएं दी एवं जमशेदपुर से आए भजन मंडली कुमार बाबला एंड ग्रुप तथा संयोजक मंडली को इस तरह का कार्यक्रम कराने के लिए उत्साहित किया।

सांसद गीता कोड़ा ने आगे कहा कि बाबा दिगंबर नाथ की असीम अनुकंपा से संयोजक मंडली भक्ति एवं भजन के माध्यम से भक्तों को सही मार्ग पर चलने की दिशा दिखाने का कार्य कर रहे है। कुमार बाबला एंड ग्रुप , जमशेदपुर ने भगवान आशुतोष के अनेकों भजन तथा शिव तांडव झांकी प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भगवान भोले के भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। भजन संध्या पंडाल हर-हर महादेव, जय भोले के जयकारों से गूंजा।

मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास, जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय, प्रवक्ता जितेन्द्र नाथ ओझा , संतोष सिन्हा , गुरुचरण सोनकर , मुकेश दास संयोजक मंडली के जितेन्द्र भगत , गिरीश चन्द्र मिश्रा , शंभू सिन्हा , रौशन कुमार, अभिषेक मिश्रा, तरुण गोस्वामी , रौनक सिन्हा , मनोज भगत , विमल सिन्हा , विनय भगत , अमित झा , रवि भगत , अरुण पाल , मोनू ठाकुर , कंचन पाल , राहुल सोनकर , सरजित सिंह , मनीष भगत , यश जोशी , पंकज भगत आदि मौजूद थे।

Rohini Acharya Unity Formula: रोहिणी आचार्य का तेजस्वी यादव और प्रशांत...

Rohini Acharya Unity Formula, पटना: बिहार की राजनीति में विपक्षी दलों के बीच एकजुटता को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता...

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार में 4 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों...

Bihar IAS Transfer 2026, पटना: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए चार IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह में राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को Yonex-Sunrise झारखंड स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप सह सेलेक्शन ट्रायल-2026 का शुभारंभ हुआ। गांडेय विधायक...