Advertisement
Advertisement
Advertisement

बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी, फसलों को पहुंचेगा फायदा

मोतिहारी : मोतिहारी में बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। धान और गन्ने की फसल के लिए बारिश संजीवनी साबित होगी। तेज धूप और गर्मी से फसलों में सिंचाई की जरूरत पड़ रही थी। अब कुछ दिन तक खेतों में काफी नमी रहेगी। जुलाई की शुरुआत में कई दिन तक बारिश होती रही। किसानों ने आसानी से धान की रोपाई। इसके बाद बारिश थम गई और धूप निकलने लगी। गर्मी पड़ने से खेत की नमी उड़ गई। किसान कई दिन से धान की फसल में सिंचाई कर रहे थे। पंपिंग सेट से सिंचाई में काफी खर्च आ रहा था। दो दिन से आसमान पर उमड़उमड़ कर बादल छा रहे। लेकिन, पताही प्रखंड क्षेत्र के कुछ स्थानों पर ही हल्की बूंदाबांदी होती रही।

Motihari 2 22Scope News

रविवार को भी उमड़ उमड़कर बादल छाए और फिर बारिश शुरू हो गई। किसानों के चेहरे खिल गए। बारिश से धान और गन्ना समेत कई फसलों का फायदा पहुंचेगा। सूखे खेतों की प्यास बुझ गई। प्रखंड कृषि पदाधिकारी रतीश चंद्र झा ने बताया कि बारिश से फसलों का फायदा पहुंचेगा। बारिश होते ही गर्मी से राहत लेने के लिए बच्चें बाहर निकल कर पानी में नहाने लगे और मौज-मस्ती करने लगे।

https://22scope.com/cold-day-alert-in-bihar-chances-of-rain-in-the-next-two-days/

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar Fasal Bima Yojana 2026: बिहार में रबी फसलों का बीमा...

 बिहार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू हो गई है। रबी फसलों के लिए 15 जनवरी 2027 तक आवेदन कर सकेंगे। गेहूं, मक्का समेत...

Assam Rifles Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास के लिए 354 पदों पर...

 Assam Rifles Recruitment 2026 के तहत 354 तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन 15 नवंबर से 14 दिसंबर तक होंगे। जानें...

NEET PG 2026 Counselling: झारखंड के दो निजी मेडिकल कॉलेजों में...

Jharkhand NEET PG 2026 Counselling के तहत दो निजी मेडिकल कॉलेजों में ऑल इंडिया और NRI कोटे की सीटों पर दाखिला होगा। आवेदन 16...