बिहार में ‘कोल्ड डे’ का अलर्ट, अगले दो दिनों में बारिश के आसार

पटना : बिहार में ठंड और कनकनी ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है. वहीं मौसम विभाग के अनुसार, एक बार फिर से राज्य के कुछ इलाकों में बारिश के आसार बन रहे हैं. मौसम विज्ञानियों ने गुरुवार और शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है. इस बीच कैमूर समेत कई जिलों में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी पर असर पड़ा है.

w 4 22Scope News

पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में अलग-अलग जगहों पर गुरुवार को बारिश का अनुमान है. शुक्रवार को पश्चिमी भागों में हल्की बारिश हो सकती है. मौसम में इस बदलाव के लिए पश्चिमी विक्षोभ को जिम्मेदार ठहराया गया है, जिसके मंगलवार रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है.

‘कोल्ड डे’ की चेतावनी जारी

w 2 22Scope News

राज्य में ज्यादातर इलाकों में सर्द हवाओं का असर है, जिसके कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है. पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को अलग-अलग जगहों पर ‘कोल्ड डे’ की चेतावनी जारी की है. बता दें कि कोल्ड डे की स्थिति तब घोषित की जाती है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम हो जाता है और लगातार दो दिनों में अधिकतम तापमान में 4.5-6.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होती है.

weather 1 22Scope News

पटना में सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री, गया में 5.1, औरंगाबाद में 5.8 डिग्री, सिवान और छपरा में 6.4 डिग्री, नावादा में 7.5 डिग्री, बक्सर में 7.6 डिग्री, नालंदा में 7.9 डिग्री, बांका में 8.0 डिग्री, दरभंगा में 8.2 डिग्री रहा. वहीं मंगलवार को कैमूर कोहरे के चादर से ढका रहा.

रिपोर्ट : शक्ति/दयानंद

बिहार कैबिनेट की बैठक में 18 एजेंडों पर मुहर,पाटलिपुत्र बस टर्मिनल के विस्तार के लिए 59 करोड़ की राशि स्वीकृत

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...

Chatra Police Encounter: पिपरवार में सुबह-सुबह एनकाउंटर, पुलिस की गोली से...

Chatra Police Encounter: जिले के पिपरवार इलाके में मंगलवार की अहले सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई...