गोपालगंज में पानी भरे गड्ढे में डूबने से 2 मासूम बच्चों की मौत

गोपालगंज : गोपालगंज में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद मृतक के परिजनो में चीख-पुकार मच गई है। घटना बरौली के प्यारेपुर गांव का है। दोनों मासूम बच्चे सगे भाई हैं। जानकारी के मुताबिक, 12 वर्षीय मासूम का नाम आयुष कुमार है। जबकि सात वर्षीय मासूम बच्चे का नाम आर्यन है। दोनों बरौली के प्यारेपुर निवासी अजीत कुमार अगरकर के पुत्र हैं।

जानकारी के मुताबिक, बारिश होने के बाद किसान अपने खेतों में दोनों बच्चों के साथ धान की रोपनी करने गए थे। खेत और उसके आसपास बने गड्ढे में पानी भरा हुआ था। बताया जाता है कि ये बच्चे भी जिस खेत से गुजर रहे थे उस खेत में गड्ढो में पानी भरा हुआ था। दोनो बच्चे पैर फिसलने से पानी भरे गड्ढे में गिर गए। जिससे उनकी डूबने से मौत हो गई।

ग्रामीणों ने बताया कि जब खेत में रोपनी संपन्न करने के बाद परिजन दोनों बच्चों की तलाश शुरू किए तो बच्चों का शव पानी से भरे गड्ढे में पड़ा हुआ था। शव की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। बाद में बरौली पुलिस के द्वारा दोनों बच्चों के शव को अपने कब्जे में लेकर गोपालगंज सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने बताया कि दोनों मासूम बच्चे आपस में सगे भाई हैं। और दोनों बच्चों का पानी में डूबने से मौत हुई है।

https://22scope.com/gopalgunj-dalit-youth-beaten-on-suspicion-of-moible-theft/

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...