- 10 दिन भी नहीं हुआ कि जिले में दुसरी बार एसीबी का पड़ा छापा
रिपोर्टः संतोष वर्मा/ न्यूज 22स्कोप
चाईबासाः जिले में भ्रष्टाचार और कमिशन खोरी इस कदर बढ़ गई है कि आये दिन रिश्वत लेने के अरोप में कभी रोकड़पाल तो कभी लिपिक पकड़े जा रहे हैं। बुधवार को एक बार फिर पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर अनुमंडल मुख्यालय में ग्रामीण कार्य विभाग में एसीबी के टीम नें छापेमारी कि जहां से आरईओ ग्रामीण कार्य विभाग चक्रधरपुर के लिपिक सरोज कुमार को एसीबी ने एक लाख 40 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तारी के बाद पूछताछ कि जा रही है। ठेकेदार से योजना के एवज में एग्रीमेंट और बिल भुगतान के नाम पर घुस लिया जा रहा था। महज 10 दिन भी नहीं हुआ कि जिले में दुसरी बार एसीबी का पड़ा छापा। इससे पहले ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल चाईबासा के कार्यालय में छापामारी कर भंडार पालक सह प्रमंडलीय लेखापाल भावनाथ सिंह टीपी सिंह को 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था।

















