भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

रिपोर्टः लाला जबीन/ न्यूज 22स्कोप

जमशेदपुरः भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व ने एक बार फिर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। आज रघुवर दास जमशेदपुर लौटे, जिसका भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने किया। इस अवसर पर रघुवर दास ने मीडिया से कहा कि भाजपा नेतृत्व ने एक मजदूर कार्यकर्ता को लगातार पार्टी की सेवा करने का मौका दिया। हमें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे हम पूरी निष्ठा के साथ पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा 2024 के चुनाव में हम लोग झारखंड में 14 के 14 सीट अवश्य जीतेंगे और देश में 300 सीट यानी एनडीए के साथ मिलकर दो तिहाई बहुमत अवश्य लाएंगे।

विपक्ष पूरी तरह नेतृत्व विहीन

रघुवर दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पुन: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने के लिए हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष पूरी तरह नेतृत्व विहीन है, जो भी उल्टा पुल्टा एलाइंस विपक्ष बनाएगी, उससे कुछ होने वाला नहीं है। जीत एनडीए की होगी। रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान सम्मान बढ़ा है और देश का चौमुखी विकास हो रहा है।

 

Rohtas Development Schemes: रोहतास में CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान,...

Rohtas Development Schemes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को रोहतास जिले में 400 करोड़ रुपये से अधिक की विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास...

Gayaji Pitru Paksha AI: गयाजी में पितृपक्ष मेले का अनोखा संगम,...

Gayaji Pitru Paksha AI: विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला अब अंतिम सप्ताह में पहुंच गया है। देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु अपने दिवंगत पूर्वजों...

Samrat Chaudhary Yuva Samvad: बिहार में 10 एयरपोर्ट से लेकर 2030...

Samrat Chaudhary Yuva Samvad: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को रोहतास जिले के जमुहार, डेहरी ऑन-सोन स्थित नारायण मेडिकल एवं कॉलेज परिसर में ‘वडनगर-वाराणसी...