Hemant Soren Assam Visit: सीएम आज जाएंगे असम, तेजपुर में चुनावी सभा को कर सकते हैं संबोधित

झारखंड के मुख्यमंत्री  Hemant Sorenआज असम के एक दिवसीय दौरे पर जाएंगे। तेजपुर में चुनावी कार्यक्रम में भाग लेने और सभा को संबोधित करने की संभावना।


 Hemant Soren Assam Visit : झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर असम जाएंगे। इस दौरान वह वहां चुनावी कार्यक्रमों में भाग लेंगे और तेजपुर में आयोजित सभा को संबोधित कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा है।

राज्यपाल से की शिष्टाचार मुलाकात

असम दौरे से पहले सोमवार को मुख्यमंत्री Hemant Soren ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से लोकभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास और लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी राज्यपाल को दी।

विश्वविद्यालयों में नियुक्ति पर भी चर्चा

बैठक के दौरान राज्य के सरकारी विश्वविद्यालयों में रिक्त पड़े कुलपति और प्रतिकुलपति के पदों पर नियुक्ति के मुद्दे पर भी विचार विमर्श किया गया। राज्य में लंबे समय से इन पदों के खाली रहने के कारण शैक्षणिक कार्य प्रभावित होने की बात सामने आती रही है।

विधायक कल्पना सोरेन भी रहीं मौजूद

राज्यपाल से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री Hemant Soren के साथ विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री के असम दौरे की जानकारी सामने आई, जहां वह तेजपुर में संभावित चुनावी कार्यक्रम में शामिल होकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित कर सकते हैं।

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...