चाईबासा : प.सिंहभूम जिला के विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर बुधवार देर रात जगन्नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकु के रांची पुराना विधानसभा स्थित आवास में प.सिंहभूम जिला के प्रभारी मंत्री बादल पत्रलेख से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर जनसमस्याओं पर विचार विमर्श किया ।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी मंत्री बादल पत्रलेख से प. सिंहभूम जिला में शिक्षा , बिजली, पेयजल , सड़क, स्वास्थ्य सेवाओं , बेरोजगारी सहित मूलभूत समस्याओं के बारे में अवगत कराया । उन्होंने प्रभारी मंत्री से इन समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र पहल करने का आग्रह किया ।
प्रभारी मंत्री बादल पत्रलेख ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरता से लिया और कहा कि वह इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए यथोचित पहल किया जाएगा , ये झारखण्ड सरकार व जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शुमार है । उन्होंने कहा कि झारखण्ड सरकार जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है । मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं का निस्तारण झारखण्ड सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है । समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना उद्देश्य है ।
मौके पर जगन्नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकु , कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास , जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय , कांग्रेस जिला महासचिव राज कुमार रजक उपस्थित थे ।

झारखण्ड सरकार जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है : बादल पत्रलेख
JSSC CGL Exam: सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के आधार पर रद्द...
JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले को झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में सही ठहराया है। शपथ पत्र में पूरी परीक्षा प्रक्रिया दूषित होने...
UPI Transaction Charge: UPI Transaction पर चार्ज लगाने के फैसले का...
UPI ट्रांजैक्शन पर प्रस्तावित चार्ज के विरोध में झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स केंद्र सरकार को पत्र लिखेगा। चेंबर ने कारोबारियों पर अतिरिक्त बोझ की...
Madhupur Express:मधुपुर Express से पलामू को मिलेगी देवघर की सीधी रेल...
पलामू क्षेत्र के यात्रियों को देवघर की सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। मधुपुर एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलेगी और कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।Madhupur...

















