Advertisement
Advertisement

Cloud Burst : हिमाचल में चार जगह बादल फटने से तबाही, 85 लापता और मकान-पुल-सड़क के साथ एक हाइड्रो प्रोजेक्ट भी बहा

डिजीटल डेस्क : Cloud Burst – हिमाचल में तीन जगह बादल फटने से तबाही, 85 लापता और मकान-पुल के साथ सड़कें भी बहीं। हिमाचल प्रदेश में इस साल भी कुदरत ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। भारी बारिश के बीच बुधवार देर रात से समाचार लिखे जाने तक तीन जगहों पर बादल फटने की घटनाओं में 85 लोग लापता बताए जा रहे हैं जबकि 35 लोगों को सुरक्षित बचाया जा सका है।

राजधानी शिमला जिला के समेज में बुधवार देर रात बादल फटने की घटना के चपेट में आए 6 परिवारों के लापता होने की सूचना है और करीब 36 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

Cloud Burst : सुबह बादल फटने के चपेट में आया एसेंट हाइड्रो प्रोजेक्ट बहा

शिमला में बादल फटने की घटना में लापता लोगों की तलाश जारी है। समेज में एसेंट हाइड्रो 6 मेगावाट प्रोजेक्ट के भी बह जाने की सूचना है। रामपुर क्षेत्र के झाकड़ी में समेज खड्ड में हाइड्रो प्रोजेक्ट के नजदीक बादल फटा है। गुरूवार सुबह तड़के बादल फटने की सूचना जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में मिली। एसडीएम रामपुर निशांत तोमर घटना स्थल पर पहुंच रहें है। सड़क कई जगह बंद होने के कारण उन्हें दो किलोमीटर पैदल ही उपकरणों के साथ जाना पड़ रहा है।

Cloud Burst :

राहत कार्य तुरंत आरंभ कर दिया है। उन्होंने कहा आईटीबीपी, स्पेशल होम गार्ड की टुकड़ी भी रेस्क्यू दल में शामिल किया गया है। रेस्क्यू कार्यों में सारी टीमें एक जुट होकर कार्य कर रही हैं। एंबुलेंस सहित सभी आधारभूत सुविधाएं रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल की गई है।

Cloud Burst : शिमला में बादल फटने की चपेट में आकर 32 लापता

डीसी शिमला मौके पर पहुंच गए हैं जबकि रामपुर के खनेरी अस्पताल से चिकित्सकों की टीम मौके के लिए निकल गई है। घटना स्थल के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी भी रवाना हो गए है। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम, पुलिस, रेस्क्यू दल घटना स्थल के रवाना हो चुके हैं।

Cloud Burst :

उन्होंने कहा कि हमें प्राप्त सूचना के मुताबिक बादल फटने से प्रभावित क्षेत्र से 32 लोगों के लापता होने की जानकारी है। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी का गठन कर दिया गया है, जिसमें पुलिस, होम गार्ड, अग्निशमन दल, सुन्नी डैम प्रबंधन सहित अन्य विभागों को शामिल किया गया है।

Cloud Burst : कुल्लू और मंडी में भी बादल फटे

कुल्लू के निरमंड ब्लॉक, कुल्लू के मलाणा और मंडी जिले में बादल फटे हैं। बादल फटने से भारी तबाही मची है। कई मकान, स्कूल और अस्पताल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। तीनों जगह पर करीब 53 लोग लापता हो गए हैं। यहां 35 लोग सुरक्षित बचाए गए हैं। बादल फटने की घटना के बाद मंडी के पधर के सभी स्कूल और शिक्षण संस्थान आज बंद कर दिए गए हैं। मंडी के थलटूखोड़ में आधी रात बादल फटने से तबाही मच गई। यहां मकान ढहने की सूचना है।

Cloud Burst :

सड़क कनेक्टिविटी भी ठप हो गई है। मौके के लिए एसडीआरएफ समेत अन्य टीमें रवाना हो गई हैं। थलटूखोड़ पंचायत प्रधान कली राम ने बताया कि तेरंग और राजबन गांव में बादल फटने की घटना हुई है। घटना में कई लोग लापता है। तीन घर बहने की सूचना है। पधर उपमंडल के थलटूखोड़ में बादल फटने की घटना में नौ लोग लापता हैं, एक शव बरामद किया गया है जबकि 35 सुरक्षित हैं।

Cloud Burst : शिमला-कुल्लू सीमा पर बादल फटने से तबाही

शिमला-कुल्लू सीमा पर बादल फटने से तबाही मची है। कई मकान, स्कूल और अस्पताल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई लोगों के लापता होने की खबर है। राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया है। मौके के लिए एसडीआरएफ की टीम रवाना हो गई है। मंडी जिला प्रशासन ने रेस्क्यू के लिए एयरफोर्स को अलर्ट किया है।

Cloud Burst :

मदद की जरूरत होने पर सेवाएं ली जाएंगी। एनडीआरएफ को भी मदद का निवेदन किया गया है। डीसी अपूर्व देवगन और रेस्क्यू टीमें पैदल ही प्रभावित क्षेत्र के लिए जा रही हैं। मौके पर मौजूद स्थानीय प्रशासन राहत कार्यों में जुटे हैं। सड़कें और रास्ते टूटने के कारण घटनास्थल तक पहुंचने में दिक्कत आ रही है।

हिमाचल में बादल फटने से मची तबाही के दौरान राहत और बचाव में जुटी टीमें।
हिमाचल में बादल फटने से मची तबाही के दौरान राहत और बचाव में जुटी टीमें।

Cloud Burst : कुल्लू में बादल फटने से भारी तबाही, चार मंजिला इमारत नदी में समाई

कुल्लू जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां बादल फटने से तबाही मच गई। कुल्लू के मलाणा इलाके में देर रात भारी बारिश से पार्वती नदी इतने ऊफान पर आ गई कि न जाने कितने ही घर और गाड़ियां इसमें समा गईं। एक चार मंजिला इमारत महज 7 सेकंड के अंदर पार्वती नदी में समा गई। बिल्डिंग कहां गई पता ही नहीं चला।

अकेले कुल्लू जिले में ब्यास और पार्वती नदियां खतरे की निशान से भी ऊपर हैं। मलाणा गांव में बना पॉवर प्रोजेक्ट का डैम भी ओवर फ्लो हुआ है। सबसे अधिक नुकसान निरमंड उपमंडल के बागीपुल में बताया गया है। यहां पर कुर्पन खड्ड में बाढ़ आने से बागीपुल में नौ मकान चपेट में आ गए। इसमें एक मकान में रह रहा एक पूरा परिवार बाढ़ में बह गया।

प्रशासन ने कुल्लू जिले के जिया और भुंतर सहित नदी तट पर लगते तमाम क्षेत्रों से लोगों को अपने घर खाली कर सुरक्षित जगह में आने की अपील की है। इसके साथ-साथ तीर्थन नदी में भी जलस्तर बढ़ा हुआ है। सभी से नदी नालों से सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए अपील की गई है।

Cloud Burst : हिमाचल में अगले 36 घंटे के लिए मौसम विभाग का अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में अगले 36 घंटे के दौरान 10 जिलों में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग केंद्र शिमला ने बुलेटिन जारी कर बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन और ऊना में आज रात और कल दिनभर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

इस दौरान होने वाली भारी बारिश के चलते कई क्षेत्रों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ की घटनाएं हो सकती हैं। इसे देखते हुए प्रदेश के लोगों के साथ-साथ पहाड़ों पर आने वाले पर्यटकों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

Cloud Burst : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दिया मदद का आश्वासन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल फटने के कारण हुए भारी नुकसान से आम जनजीवन प्रभावित होने का दुखद समाचार मिला है। लगातार हो रहे प्राकृतिक आपदाओं के संदर्भ में राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर विस्तृत बात कर जानकारी प्राप्त की और आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी के सरकार की तरफ से हरसंभव मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया।

प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल और भाजपा कार्यकताओं से इस संकटपूर्ण समय में प्रदेशवासियों को मदद पहुंचाने की अपील की।

https://youtube.com/22scope

Commercial Advertisment

Jamtara Cyber Crime Arrest: जामताड़ा में साइबर ठगी का नया तरीका...

Jamtara Cyber Crime Arrest: झारखंड के जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: केसरिया के 160 कलाकारों के लिए खुलने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को पहचान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केसरिया नगर पंचायत स्थित सम्राट अशोक...

JioFinance Digital Gold: धनतेरस पर सोना खरीदने का नया तरीका, जियोपॉइंट्स...

JioFinance Digital Gold: डिजिटल पेमेंट करने वाले जियोफाइनेंस ऐप के ग्राहकों के लिए नई सुविधा शुरू की गई है। अब UPI ट्रांजैक्शन और बिल...