आज झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का पांचवा दिन

रांची: आज झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का पांचवा दिन है और वहां सदन में कार्यवाही हंगामेदार रह रही है। इस सत्र में कई विधेयक पास हो चुके हैं, लेकिन विपक्ष ने सरकार को घेरने के लिए नकल रोकने के बिल और अन्य मुद्दों पर रणनीति बनाई है।

झारखंड विधानसभा के चौथे  दो प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल पास हो गए हैं, जिस पर विधायकों ने चर्चा की।

गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू और बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के बीच उंगली दिखाने को लेकर भी तीव्र बहस हुई और सद्दा पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच हंगामा हुआ, जिससे सदन की कार्यवाही को दो बार स्थगित करना पड़ा।

इस दौरान झारखंड अधिवक्ता कल्याण निधि (संशोधन) विधेयक 2023 समेत कई अन्य विधेयक सदन में लाए गए हैं। इसी बीच बीजेपी ने सदन से वाक आउट किया और दोनों पक्षों ने सदन के बाहर प्रदर्शन किया। इंडिया दल के विधायकों ने केंद्र सरकार पर झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया, जबकि बीजेपी विधायकों ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर वादाखिलाफी का का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।

यहां तक कि सदन में विधायकों के बीच तनाव भी देखा गया, जिससे कार्यवाही को अवरुद्ध करना पड़ा। इसलिए, सदन में विपक्ष और सरकार के बीच विवाद जारी है और कार्यवाही में नए विधेयक पास करने की तैयारी है।

 

JSSC CGL Exam: सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के आधार पर रद्द...

 JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले को झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में सही ठहराया है। शपथ पत्र में पूरी परीक्षा प्रक्रिया दूषित होने...

UPI Transaction Charge: UPI Transaction पर चार्ज लगाने के फैसले का...

 UPI ट्रांजैक्शन पर प्रस्तावित चार्ज के विरोध में झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स केंद्र सरकार को पत्र लिखेगा। चेंबर ने कारोबारियों पर अतिरिक्त बोझ की...

Madhupur Express:मधुपुर Express से पलामू को मिलेगी देवघर की सीधी रेल...

पलामू क्षेत्र के यात्रियों को देवघर की सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। मधुपुर एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलेगी और कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।Madhupur...