गंगा स्नान के दौरान डूबे 2 बच्चे, एक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती

मोकामा : मोकामा के हाथीदह में गंगा स्नान के दौरान दो बच्चे डूब गए जिसमें से एक की मौत हो गई जबकि दूसरे का इलाज जारी है। दोनों की उम्र 10 से 12 साल के बीच बताई गई है। बताया जाता है कि हाथीदह थाना क्षेत्र के हाथीदह टीओपी गंगा घाट पर दरियापुर के रहने वाले दो बच्चे स्नान करने चले गए। नहाने के क्रम में उनका पांव फिसल गया। उन्हें बचाने की कोशिश की गई। स्नान कर रहे अन्य ग्रामीणों ने दोनों को तत्काल निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां एक की मौत हो गई, वहीं दूसरे का इलाज जारी है।

मृतक की पहचान मोहम्मद दिलनवाज पिता मोहम्मद मुख्तार उर्फ बबलू के रूप में हुई है। वहीं इलाजरत बच्चे की पहचान मोहम्मद समीर पिता मोहम्मद मुस्तफा दोनों निवासी दरियापुर के रूप में हुई है। हाथीदह थाना ने मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। उल्लेखनीय है की अबतक सिर्फ हाथीदह थाना क्षेत्र में ही डूबने से एक दर्जन युवाओं व बच्चों की मौत हो चुकी है।

https://22scope.com/emergency-landing-of-indigo-plane-at-patna-airport/

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...