कहीं पर निगाहें कहीं पर निशाना बीजेपी का यही है कारनामा – श्रवण कुमार

जहानाबाद : जहानाबाद में शुक्रवार को एकदिवसीय दौरे पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार पहुंचे जहां उन्होंने सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए सरकार की योजनाओं पर चर्चा की। वहीं इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कहीं पर निगाहें कहीं पर निशाना यही है बीजेपी का कारनामा। जब मीडिया द्वारा उनसे पूछा गया कि नीतीश कुमार क्या उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ेंगे। इस पर उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। नीतीश कुमार कहीं से भी चुनाव लड़ेंगे तो जीत जाएंगे।

श्रवण कुमार ने कहा कि कार्यकर्ता अपनी भावना को प्रकट करते हुए चुनाव लड़ने का आग्रह करते हैं। लेकिन नीतीश कुमार चुनाव लड़ने पर किसी तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं किए हैं। जब उनसे सवाल किया गया कि सुशील कुमार मोदी कहते हैं कि जहां से भी नीतीश कुमार चुनाव लड़ेंगे जमानत जब्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सुशील कुमार मोदी बड़े नेता होकर छोटे जैसा बात करते हैं। नीतीश कुमार जहां से भी चुनाव लड़ेंगे भारी बहुमत से चुनाव जीतेंगे।

उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले लोग जातीय जनगणना नहीं चाहते हैं। सुशील कुमार मोदी ने कहा था कि सरकार द्वारा सही ढंग से जातीय जनगणना का नियम नहीं बनाया। जिसके कारण कोर्ट ने रोक लगाया है। लेकिन जब कोर्ट ने जातीय जनगणना करने पर मोहर लगा दी है तो बीजेपी वाले सुप्रीम कोर्ट जाकर जाति जनगणना रोक लगाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जबसे इंडिया गठबंधन बनी है बीजेपी पार्टी में घबराहट पैदा हो गई है और घबराहट के कारण कुछ भी अनाप-शनाप बक रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा के चुनाव में बीजेपी का पत्ता साफ हो जाएगा। बीजेपी के कारनामों का जनता समझ चुकी है और आने वाले चुनाव में जनता सबक सिखा देगी।

https://22scope.com/shravan-kumar-attacked-the-center-and-said-that-cm-nitish-took-the-responsibility-of-freeing-the-country-from-bjp/

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Patna Food Safety Raid: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार के खाद्य संरक्षा...

PMCH Patna Triage Facility: PMCH में 47 बेड की ट्रायज सुविधा...

PMCH Patna Triage Facility: बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में इमरजेंसी सेवाओं के विस्तार की तैयारी की गई...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ।...