पुराने विवाद में एक युवक को मारी गोली, मेडिकल कॉलेज में चल रहा है इलाज

मधेपुरा : मधेपुरा सदर अनुमंडल के ग्वालपाड़ा प्रखंड अंतर्गत झंझरी गांव में गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। झंझरी वार्ड-10 निवासी अनिल कुमार शर्मा के पुत्र रितेश शर्मा ने बताया कि चौक पर एक अंडे की दुकान पर वह अंडा खा रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के राजा खान अपने 10-15 साथियों के वहां पहुंचकर उनके साथ मारपीट करने लगा। जब वह भागने लगा तो पीछे से उन पर गोली चला दी। एक गोली उनके पैर को छूते हुए निकल गई। वहीं दूसरी गोली उनके पंजरे में लगी है।

उन्होंने बताया कि उनलोगों के साथ पूर्व से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पूर्व आपसी समझौता के तहत विवाद खत्म हो गया था। लेकिन अचानक दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर गोली चला दी। उनके भाई अमित कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना ग्वालपाड़ा थाना को भी दी गई है।

https://22scope.com/madhepura-police-got-big-success-3-smugglers-caught-with-drugs/

रमण कुमार की रिपोर्ट

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...