पुराने विवाद में एक युवक को मारी गोली, मेडिकल कॉलेज में चल रहा है इलाज

मधेपुरा : मधेपुरा सदर अनुमंडल के ग्वालपाड़ा प्रखंड अंतर्गत झंझरी गांव में गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। झंझरी वार्ड-10 निवासी अनिल कुमार शर्मा के पुत्र रितेश शर्मा ने बताया कि चौक पर एक अंडे की दुकान पर वह अंडा खा रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के राजा खान अपने 10-15 साथियों के वहां पहुंचकर उनके साथ मारपीट करने लगा। जब वह भागने लगा तो पीछे से उन पर गोली चला दी। एक गोली उनके पैर को छूते हुए निकल गई। वहीं दूसरी गोली उनके पंजरे में लगी है।

उन्होंने बताया कि उनलोगों के साथ पूर्व से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पूर्व आपसी समझौता के तहत विवाद खत्म हो गया था। लेकिन अचानक दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर गोली चला दी। उनके भाई अमित कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना ग्वालपाड़ा थाना को भी दी गई है।

https://22scope.com/madhepura-police-got-big-success-3-smugglers-caught-with-drugs/

रमण कुमार की रिपोर्ट

गांजा का खुदरा सप्लायर गिरफ्तार, थोक मात्रा में खरीद बिक्री करने...

गयाजी : गया पुलिस की डेल्हा थाना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा सप्लायर को लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। सोमवार को...

Blood Test Cancer Detection: क्या अब सिर्फ ब्लड टेस्ट से शुरुआती...

Blood Test Cancer Detection: रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की सब्सिडियरी कंपनी, स्ट्रैंड लाइफ़ साइंसेज़ को एक ऐसी टेक्नोलॉजी के लिए भारतीय पेटेंट मिला है जो सिर्फ़ ब्लड...

Nirsa News: निरसा में CPI (ML) ने मुख्यमंत्री को क्यों भेजा...

Nirsa News: CPI (ML) की राज्य-व्यापी पहल के तहत, निरसा ब्लॉक कमेटी ने सोमवार को ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) के ज़रिए मुख्यमंत्री को संबोधित...