मनचलों ने करना चाहा प्यार का दीदार, छात्रा ने किया इंकार तो चली गोली

खगड़िया : खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के सियादतपुर अगुवानी पंचायत अंतर्गत अगुवानी गांव की एक घटना है। ट्यूशन पढ़ने घर वापसी में एक छात्रा के साथ मनचलों ने गोली की नोक पर बीच रास्ते में करना चाहा प्यार का इजहार किया तो छात्रा ने मना कर दिया। मनचलों ने गोलीबारी कर दी। जहां घंटों कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने एक कुख्यात आरोपी को गिरफ्तारी किया।

प्राप्त जानकारी अनुसार अगुवानी गांव की एक छात्रा रोज की तरह अपने गांव अगुवानी से पड़ोसी गांव डुमरिया बुजुर्ग के एक निजी कोचिंग सेंटर से ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। मनचलों ने बीच रास्ते पर दिनदहाड़े रास्ता रोक छात्रा के हाथों में जबरदस्ती लव लेटर थमा मोबाइल नंबर मांगने लगे। वहीं जबाव में छात्रा ने मनचलों की मांग व हड़कत को साफ रूप में इनकार कर दी। मनचलों ने अपने घर से अवैध हथियार लाकर छात्रा के मन में दहशत पैदा करने खातिर फायरिंग कर दिया। वहीं दूसरी ओर गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों की जमावड़ा ने छात्रा को मनचलों के इस दादागिरी से आजाद कराया। मनचलों के इस दादागिरी से छात्रा को कोई नुक़सान नहीं हुई। स्थानीय लोगों की मदद से स्वस्थ सकुशल वापस अपने घर पहुंची। जबकि वहीं सुचना प्राप्त होते हीं पुलिस दलबल पर घटनास्थल पर पहुंचे और पड़ताल में जुट गई।

बताते चलें कि इस घटनाक्रम के उपरांत छात्रा के स्वजन और स्थानीय लोगों द्वारा आपसी विचार विमर्श कर पुलिसिया कार्रवाई व न्याय खातिर स्थानीय परबत्ता थाना पहुंचे। वहीं मौजूद थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल से मौखिक और लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। उक्त मामले पर मनचलों द्वारा इस घिनौनी हरकत स्थानीय लोगों के बीच आक्रोश की भावना व्याप्त हैं। हर कोई पुलिस प्रशासन से मनचलों पर ठोस कार्रवाई और छात्रा के साथ न्याय की मांग कर रहे हैं।

इधर, पुछताछ में परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने बताया कि उक्त मामले पर पीड़िता छात्रा का आवेदन प्राप्त कर दो मनचलों जिसमें अगुवानी गांव के ही मिथुन मुनि और सुरज मंडल पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि उक्त मामले पर सुरज मंडल की गिरफ्तारी कर ली गई हैं। जबकि वहीं मुख्य आरोपी मिथुन मुनि की गिरफ्तारी को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन अपने स्तर से लगातार छापेमारी कर रही है। भरोसा रखिए बहुत जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

https://22scope.com/the-audacity-of-criminals-in-khagaria-looted-30-lakhs-from-the-bank-in-broad-daylight/

राजीव कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सक्रिय हुआ मानसूनी सिस्टम, 26 अगस्त...

Jharkhand Weather Update : 26-08-2026 उड़ीसा के उत्तरी तटीय क्षेत्र और गांगेय पश्चिम बंगाल से सटे झारखण्ड के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure...

Bihar Weather Update : 26 अगस्त को बिहार में मानसून का...

Bihar Weather Update 26-08-2026 झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) तथा मानसूनी ट्रफ रेखा के कारण बिहार में...

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें बिहार के प्रशासनिक फैसलों, रोजगार अभियानों और जन-आंदोलनों से जुड़ी आज की 10 बड़ी खबरें: Patna...