Giridih : माल लोड हाईवा ने 9वीं की छात्रा को चपेट में लिया, गंभीर…

Giridih : गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चतरो देवघर मुख्य मार्ग में सड़क दुर्घटना में एक छात्रा गंभीर रुप से घायल हो गई। घटना चतरो साप्ताहिक हटिया के पास घटी जहां डस्ट से लदे हाईवा ने जनार्दन सिंह हाई स्कूल से पढ़ कर जा रही छात्रा को टक्कर मार दी। घटना में 9वीं की छात्रा बुरी तरह से घायल हो गई।

ये भी पढ़ें- Breaking : झारखंड में एसीबी की ताबड़तोड़ छापेमारी, दो हिरासत में… 

Giridih : छात्रा की स्थिति नाजुक बनी हुई है

छात्रा की पहचान हरिरायडीह निवासी पुष्पा कुमारी के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद छात्रा को स्थानीय अस्पताल मन्नत हॉस्पिटल जलखारियाेडीह ले जाया गया जहां पर छात्रा की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। वही बताया जा रहा है कि छात्रा पुष्पा कुमारी की पैर टूट गई है, जिसके घटना जानकारी स्थानीय थाना देवरी को दी गई।

ये भी पढ़ें- Breaking : लोहरदगा में कुंए से मिला एक साथ चार शव, जांच में जुटी पुलिस… 

घटना की सूचना मिलते ही देवरी थाना प्रभारी सोनू कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा- बुझाकर पत्थर डस्ट से लदा हईवा को पुलिस ने जप्त कर लिया। वही ड्राइवर और हाईवा को ग्रामीणों ने पकड़कर देवरी पुलिस को सौंप दिया। घटना के बाद देवरी पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है और प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

गिरिडीह से पंचानंद राय की रिपोर्ट—-

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...

Irfan Ansari on Sudivya Kumar Sonu Death: ‘मैंने अपना भाई खो...

Irfan Ansari on Sudivya Kumar Sonu Death: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी धनबाद के असर्फी अस्पताल में इलाजरत अपने एक रिश्तेदार से मिलने...

LPG Cylinder Booking Rule: केंद्र सरकार ने साफ किया नियम, जानें...

LPG Cylinder Booking Rule: घरेलू LPG सिलेंडर की बुकिंग को लेकर केंद्र सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। अब शहरी और ग्रामीण इलाकों के...