Advertisement
Advertisement

छवि रंजन के बेल पर अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा

रांची:  डीसी छवि रंजन को लैंड स्कैम मामले में जमानत याचिका के बारे में शनिवार को रांची PMLA (प्रीवेंशन ऑफ़ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई।

उनके वकील अभिषेक चौधरी और अभिषेक सिंह ने बहस की जहाँ उन्होंने दावा किया कि उन्हें सिर्फ मौखिक बयान के आधार पर आरोपी बनाया गया है और उन्हें जमानत दी जानी चाहिए।

वहीं, ईडी के विशेष लोक अभियुक्त रमित सत्येंद्र ने उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है और दावा किया है कि लैंड स्कैम के प्रमुख अभियुक्त छवि रंजन ही हैं इसलिए उन्हें बेल नहीं दी जानी चाहिए।

इस बिच अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। इस मामले में रांची के बड़गाईं अंचल के सेना के कब्जे वाली जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े कई लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है।

इसमें आईएएस छवि रंजन, बड़गाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, सेना के कब्जे वाली जमीन का फर्जी रैयत प्रदीप बागची, जमीन कारोबारी अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान, मोहम्मद सद्दाम, अमित अग्रवाल और दिलीप घोष के नाम शामिल हैं। आईएएस छवि रंजन पिछले तीन महीने से जेल में बंद हैं।

Commercial Advertisment

Chhath Puja 2026: पटना के छठ घाटों पर भीड़ हटने तक...

पटना में छठ पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है। घाटों पर भीड़ हटने तक मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 16 नवंबर...

Ranchi NIA Investigation: RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले में विदेशी...

रांची के RSS प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की NIA जांच में विदेशी हैंडलर, ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग ऐप से संदिग्ध फंडिंग के...

Jharkhand SIR: 18 साल के युवाओं को वोटर लिस्ट में नाम...

Jharkhand SIR के तहत 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवा वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने WhatsApp नंबर...