Crime : अपराधियों का आतंक जारी, स्वर्ण व्यापारी को गोलियों से भूना, मौत

गोपालगंज : अपराधियों का आतंक जारी- बिहार में बेखौफ अपराधियों का आतंक जारी है। गोपालगंज में बेखौफ अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसाई को दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया। जिससे स्वर्ण व्यवसाई की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मीरगंज के जिगना रेलवे ढाला के समीप की है। मृतक का नाम प्रिंस सोनी है।यह मीरगंज के नरईनीया गाव निवासी परसोतम सोनी का पुत्र था।इसका मीरगंज के नरैनीया में ज्वेलरी और बर्तन की दुकान है।

बताया जाता है कि प्रिंस सोनी किसी काम से घर से बाहर जा रहा था। तभी बाइक पर सवार तीन की संख्या में अज्ञात अपराधियों ने उसे नजदीक से गोली मारी है। गोली मृतक के सिर में लगी है। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है।

अपराधियों का आतंक जारी

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि हथुआ एसडीपीओ अनुराग कुमार, मीरगंज के सीआई और एसएचओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी के द्वारा इस हत्याकांड की जांच की जा रही है। हत्या की वजह प्रथम दृष्टया आपसी रंजिश से जुड़ा हुआ लगता है। बहरहाल, इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

https://22scope.com/the-miscreants-looted-one-and-a-half-lakh-rupees-by-shooting-the-businessman/

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Congress Protest in Delhi: SIR के खिलाफ 12 अक्टूबर को कांग्रेस...

Congress Protest in Delhi, रांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की...

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...