दु:खद : 11 हजार बिजली की चपेट में आने से 2 स्कूली बच्चों की मौत

मधुबनी : बिहार के मधुबनी से एक भयावह खबर आ रही है। मधुबनी जिले के कलुआही थाना क्षेत्र के नरार गांव में स्कूली बच्चे ट्यूशन पढ़कर घर लौटने के क्रम में 11 हजार वोल्ट की तार शरीर पर गिरने से दो बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर कलुआही थाना पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा सदर अस्पताल भेज दिया।

बता दें कि जैसे ही यह खबर परिवार को मिली घर में मातम पसर गया। परिजन ने बिजली विभाग की लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया। परिवार वालों का कहना है कि फोन करने के बावजूद भी बिजली के तारों को नहीं बदला गया। जिसके वजह से ही दर्दनाक घटना घटी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

https://22scope.com/road-accident-in-madhubani-death-of-2-bikers/

अमर कुमार की रिपोर्ट

 

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी: भारत के सर्वप्रिय ‘प्रणब दा’ की...

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी : 31 अगस्त 2020 को भारत ने अपना एक महान सपूत, कुशल राजनीतिज्ञ और दूरदर्शी राजनेता खो दिया था।...

प्रिंसेस डायना: दिल की रानी से लेकर पेरिस की उस खौफनाक...

1 जुलाई 1961 को इंग्लैंड के सैंड्रिंघम में जन्मी डायना फ्रांसेस स्पेंसर (प्रिंसेस डायना) का शुरुआती जीवन ब्रिटिश कुलीन वर्ग के बीच बीता। वे...

बाढ़ में चार मजदूरों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप; बिहार...

पटना का बाढ़ शराब कांड — शराबबंदी के नाम पर सामाजिक त्रासदी, प्रशासनिक विफलता और सियासी जवाबदेही 1. घटना की जमीनी सच्चाई और जांच...