Advertisment

9 सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का हड़ताल 23वां दिन भी जारी

औरंगाबाद : औरंगाबाद में आज 23 दिन भी आशा कार्यकर्ताओं का हड़ताल जारी है। आज आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा जिला के हर प्रखंड मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का घेराव कर प्रदर्शन किया गया। वहीं प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ केन्द्र के आउटडोर को आशा कार्यकर्ताओं के द्वार बंद कर दिया गया। मीडिया से बातचीत के दौरान आशा कार्यकर्ताओ ने कहा कि जबतक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती तबतक आउटडोर की व्यवस्था बंद रहेगी।

प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकर्ताओं का कहना था की एक तरफ बिहार सरकार तथा केन्द्र सरकार बेटी बचाव और बेटी पढाव की नारा देती है और दूसरे तरफ बेटियों के ऊपर जुर्म किया जा रहा है , यह कहा कि इंसाफ है क्यो की हम सब भी देश की बेटियां नही है,जबकि हम सबो ने सरकार की हर योजना में कांधे से कंधे मिला कर साथ दिया है चाहे वह पोलियो उन्मूलन हो या कोरोना जैसी महा मारी हम सबो ने अपना तथा अपने परिवार का चिंतन किये बिना कोरोना में आगे बढ़कर लोगो के लिए ढाल बनने का काम किया लेकिन बिहार सरकार उसकी भी मजदूरी आज तक नही दे पाई है ,इसलिए हम सब अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर आज 23 दिन भी हड़ताल पर है और जबतक सरकार मेरी मांगे को पूरी नही करती है तबतक यह हड़ताल जारी रहेगा।

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

JPSC Scam CID Arrest: रांची में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, JPSC...

JPSC Scam CID Arrest: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने मंगलवार को...

Sahibganj ASI Attack: साहिबगंज में ड्यूटी के दौरान एएसआई पर चाकू...

Sahibganj ASI Attack: झारखंड के साहिबगंज जिले से ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमले की घटना सामने आई है। कोटलपोखर...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: 1.2 करोड़ का प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त,...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: प्रतिबंधित कोडीन-युक्त कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, झारसुगुडा पुलिस ने ₹1.2 करोड़ से अधिक मूल्य की...