बाइक सवार अपराधियों ने ITC कर्मी को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

मुंगेर : मुंगेर अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने आईटीसी कर्मी को मारी गोली। पीठ पर लगी गोली। निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामला पूरब सराय ओपी क्षेत्र के ब्रह्मस्थान की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मुंगेर पूरबसराय ओपी क्षेत्र के ब्रह्मस्थान के पास सुबह अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने 31 वर्षीय एक आईटीसी प्रेम नारायण सिंह को गोली मार दी। गंभीर अवस्था में परिजनों ने शहर के निजी अस्तपताल में भरती कराया । जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार सुबह लगभग 6:30 बजे आईटीसी कर्मी घर से बाइक से ड्यूटी जाने के लिए निकले थे। तभी घर से महज 150 मीटर दूर ब्रह्म स्थान चौक के पास अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारते हुए वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग और परिजनों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

परिजनों की माने तो गोली किसने मारी, क्यों मारी इस बात का हमलोगों को कोई जानकारी नहीं है। साथ ही बताया कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। निजी क्लीनिक के डॉक्टर अयूब ने कहा कि गोली लीवर, हार्ट और छाती को छेदते हुए एक तरह से दूसरे तरफ बाहर निकल गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच मामले की जांच में जुट गई है।

https://22scope.com/munger-police-recovered-2-desi-katta-from-e-rickshaw/

अम्रितेश सिन्हा की रिपोर्ट

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...