Advertisment

अमृत भारत स्टेशन योजना : PM मोदी ने गया जंक्शन को पूनर्विकास के तहत किया शिलान्यास

गया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये देश के 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी। साथ ही पीएम मोदी ने बिहार के 49 रेलवे स्टेशनों का आधारशिला रखी। इन स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए 2584 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। इस दौरान, रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे। ये 508 रेलवे स्टेशन 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हैं। 450 से ज्यादा रेलवे स्टेशन राज्यों के और करीब 20 केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हैं।

वहीं 299 करोड़ की लागत से गया जंक्शन को भी पूनर्विकास के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आज ऑनलाइन शिलान्यास रिमोट के द्वारा किया गया। इस मौके पर गया जंक्शन के बाहरी परिसर में एक भव्य पंडाल बनाया गया। इस मौके पर कई स्कूली बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, पूर्व मंत्री सह नगर विधायक डॉक्टर प्रेम कुमार सहित भारी संख्या में गयावासी गया जंक्शन पहुंचे। साथ ही यात्री भी शामिल हुए। गया जंक्शन को वर्ल्ड क्लास जक्शन बनाने के उद्देश्य इसका चयन किया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनने के बाद यहां पर्यटन क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा। पूर्व मंत्री सह नगर विधायक डॉ. प्रेम कुमार ने मांग किया है कि गया जंक्शन के बाहर भगवान बुद्ध, मंगला गौरी का चित्र उकेरी जाए। ताकि गया धार्मिक नगरी के रूप जो पहचान है वो और बना रहे।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Dhanbad Encounter: पुलिस से मुठभेड़ में दो अपराधियों को लगी गोली,...

धनबाद में रंगदारी वसूली की सूचना पर पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग में दो अपराधी घायल हुए, जबकि तीसरा फरार...

Ranchi Liquor Plant: सीलबंद बॉटलिंग प्लांट से शराब और साक्ष्य गायब,...

रांची के ओरमांझी स्थित तरंगनी लिकर्स के सीलबंद प्लांट में चोरी का मामला सामने आया है। जांच के दौरान पिछला दरवाजा टूटा और...

Jharkhand Toll Plaza: अब बिना रुके कटेगा Toll Tax, नए Multi...

झारखंड में नये टोल प्लाजा Multi Lane Free Flow सिस्टम पर बनेंगे। वाहनों को रुकना नहीं पड़ेगा और Fastag से गुजरते ही टोल टैक्स...