अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कुमारधुबी रेलवे स्टेशन का पीएम ने किया ऑनलाइन उद्घाटन

रिपोर्टः संदीप कुमार शर्मा/ न्यूज 22स्कोप

धनबाद: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कुमारधुबी के यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने जा रही है. इस योजना के तहत कुमारधुबी स्टेशन में सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, शौचालय, लिफ्ट/एस्केलेटर, स्वच्छता, मुफ्त वाई-फाई, स्थानीय उत्पादों के लिए कियोस्क जैसी सुविधाएं उपलब्ध करना है. साथ ही स्टेशन पर हर आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ‘एक स्टेशन एक उत्पाद, बेहतर यात्री सूचना प्रणाली, कार्यकारी लाउंज, व्यावसायिक बैठकों के लिए नामांकित स्थान, भूनिर्माण जैसी योजनाओं को भी शामिल करना है.

इस योजना में स्टेशन के दोनों किनारों के साथ स्टेशन को एकीकृत करना, मल्टीमॉडल एकीकरण, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं, टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल समाधान, गिट्टी रहित ट्रैक सहित कई निर्माण किए जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनबाद, कुमारधुबी समेत 508 स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए ऑनलाइन उद्घाटन किया.

Bihar NSD Centre Patna: अब अभिनय सीखने के लिए बिहार से...

Bihar NSD Centre Patna: बिहार के कलाकारों और रंगकर्मियों के लिए राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) का नया केंद्र स्थापित होने की पहल बड़ी उम्मीद...

Jio के 10 साल: ₹228 वाला 1GB डेटा अब ₹8 से...

Jio के 10 साल, Ranchi: एक समय था जब मोबाइल खर्च बचाने के लिए लोग मिस्ड कॉल का सहारा लेते थे। घर पहुंचने की...

Devesh Kumar Bihar: देवेश कुमार ने संभाला बिहार राज्य योजना पर्षद...

Devesh Kumar Bihar: विधान परिषद (MLC) के पूर्व सदस्य देवेश कुमार ने गुरुवार को बिहार राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला। इस...