अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बोकारो के लोगों को 33. 5 करोड़ की योजनाओं की मिली सौगात

रिपोर्टः आकाशदीप/ न्यूज 22स्कोप

गढ़वाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बोकारो के लोगों को 33.5 करोड़ की योजनाओं की सौगात दिया है। जिले के रेलवे स्टेशन में प्रधानमंत्री के योजनाओं के ऑनलाइन माध्यम से शिलान्यास किए जाने के बाद धनबाद के भाजपा सांसद पशुपतिनाथ सिंह, बोकारो विधायक बीरांची नारायण और डीआरएम अद्रा डिविजन सुमित नरूला ने संयुक्त रूप से शीला पट्ट का अनावरण किया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित बोकारो के लोगों और छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने का काम किया। इस योजना के तहत जो राशि बोकारो रेलवे स्टेशन को दी गई है। इसमें यात्री सुविधाओं को बढ़ाने का काम किया जाएगा।

योजना के तहत सुविधाओं की बढ़ोतरी की जाएगी

डीआरएम सुमित निरूला ने बताया कि जो राशि हमें बोकारो रेलवे स्टेशन के लिए उपलब्ध कराई गई है, उसमें यात्री सुविधाओं की बढ़ोतरी की जाएगी, ताकि जो यात्री स्टेशन में आते हैं उनको किसी भी प्रकार की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। बोकारो के भाजपा विधायक बिरंचि नारायण ने कहा की हवाई अड्डे की तरह बोकारो रेलवे स्टेशन बनने जा रहा है। लोगों को बेहतर यात्री सुविधा मिलेगी और इसका लाभ बोकारो के लोग उठा सकेंगे।

योजना से आमजनों में खुशी का माहौल

धनबाद के भाजपा सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि जो योजना बोकारो के लोगों को प्रधानमंत्री ने दी है, उससे लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं, लोगों की उपस्थिति इस कार्यक्रम में देखकर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बातों पर भी प्रधानमंत्री ध्यान दे रहे हैं और इसी का नतीजा है कि बोकारो में बेहतर रेलवे स्टेशन लोगों को मिलेगा और प्रधानमंत्री ने हवाई अड्डे काफी तोहफा बोकारो के लोगों को दिया है।

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...