राहुल गांधी की सदस्यता पर बोले चिराग, कहा- यह एक न्यायिक विषय राजनीतिक नहीं

पटना : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने एक बयान दिया है। चिराग ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता जाना या सदस्यता वापस आना कभी भी राजनीतिक विषय रहा ही नहीं यह एक न्यायिक विषय है। दिल्ली के मुख्यमंत्री को अपने व्यक्तिगत स्वार्थ की चिंता है जनता को इससे कोई लेना देना नहीं है।

हाजीपुर से चुनाव लड़ने पर बोले

कौन कहां से चुनाव लड़ता है नहीं लड़ता है यह समय आने पर तय होगा गठबंधन के भीतर तय होगा पार्टी तय करेगी। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास लोकसभा की जिस छह सीटों पर चुनाव लड़ी थी वह तमाम छह सीटों से हमलोग फिर लड़ेंगे जिसमें हाजीपुर भी है जमुई भी है। लेकिन कौन सा प्रत्याशी कहां से चुनाव लड़ेगा यह पार्टी का संसदीय बोर्ड सही समय पर तय करेगा। जमुई से हमारा रिश्ता पिछले आठ-नौ सालों से रहा है और हाजीपुर से हमारा रिश्ता बचपन से रहा है। एक जगह जहां मैं पुत्र की भूमिका में हूं दूसरी जगह अपनी लोकसभा की जनता का भी ख्याल रखना है।

हाजीपुर से अपनी मां को उतारने पर बोले चिराग

मैं चाहता हूं कि मेरी मां चुनाव लड़े मेरे पिता चाहते थे कि वह चुनाव लड़े। लेकिन उन्होंने इस चीज को लेकर अभी तक सहमति नहीं दी है। सार्वजनिक जीवन से वह अपने आप को दूर रखती हैं और रखना चाहती है। ऐसे में हम लोग उनकी भावना का भी सम्मान रखते हैं लेकिन कौन कहां से चुनाव लड़ेगा यह पार्टी का संसदीय बोर्ड तय करेगा।

हाजीपुर सीट से समझौते पर बोले

समझौते की परिस्थिति की चर्चा ही क्यों किस बात का समझौता। जैसा मैंने कहा यह सब गठबंधन के भीतर होने वाली चर्चाएं हैं। बहुत आराम से इन तमाम बातों पर चर्चा भी हो जाएगी और निष्कर्ष भी निकल जाएगी। जमुई कोई नहीं त्याग रहा जमुई हमारे पास ही है। आज के समय में मैं जमुई से सांसद हूं लेकिन हाजीपुर मैं मेरी भूमिका उतनी ही सक्रिय है उतना ही मैं हाजीपुर भी जाता हूं। उतना ही बिहार के सभी जिलों में जाता हूं बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट की बात करता हूं। मैं 13 करोड लोगों को विकसित राज्य देने की बात करता हूं।

मणिपुर पर बोले चिराग

मणिपुर पर चर्चा पहले ही हो जाती है अगर विपक्ष अपनी जिद पर नहीं आ रहता। और सिर्फ प्रधानमंत्री को जवाब देने के लिए बात करने की दृष्टि से अवस्था प्रस्ताव लाते हैं। कल से इसको लेकर चर्चा है सरकार से जो भी जवाब की अपेक्षा विपक्ष को रखता है या सहयोगी दल भी वह तमाम जवाब 10 तारीख को प्रधानमंत्री देंगे।

https://22scope.com/chirag-paswan-wants-what-the-opposition-wants-on-the-incident-of-manipur/

कुमार गौतम की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Bihar Agriculture Package:बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग, राम...

 बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्र से विशेष कृषि पैकेज की मांग की, MSP पर दलहन-तेलहन खरीद और अतिरिक्त सहायता पर...

Bihar Skill Development: युवाओं को Digital Skills में दक्ष बनाने पर...

 बिहार में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने AI आधारित प्रशिक्षण को शामिल करने के निर्देश दिए, रोजगार...

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img