मीरगंज स्वर्ण व्यापारी हत्याकांड : पुलिस के गिरफ्त में 5 अपराधी

गोपालगंज : गोपालगंज पुलिस ने मीरगंज स्वर्ण व्यवसायी हत्याकांड का जहां खुलासा कर लिया है।वही पुलिस ने हत्याकांड में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक बाइक, दो देशी कट्टा, छह जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल और चार सौ ग्राम चरस भी बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियो में लखन सिंह, रवि साह और प्रिंस कुमार है।

एसपी सवर्ण प्रभात ने बताया कि मीरगंज स्वर्ण व्यवसायी की हत्या पांच अगस्त को अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोलीमार कर की गई थी। इस घटना का उद्भेदन के लिए एक एसआईटी टीम का गठन किया गया था। एसआई टी टीम ने हत्या में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध बरामद किया है। यह हत्या आपसी रंजिश में की गयी है। इस हत्या का मुख्य साजिश कर्ता प्रिंस कुमार है।

गिरफ्तार अपराधियों में ललन सिंह और रवि कुमार का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार सभी अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। एसपी ने कहा कि इस टीम में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों का सराहनीय कार्य रहा है। सभी पुलिस पदाधिकारियों को पांच हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...