बिहार म्यूज़ियम स्थापना दिवस : CM नीतीश ने म्यूजियम बिनाले का किया उद्घाटन

पटना : पटना में बिहार म्यूज़ियम का आज स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार म्यूजियम बिनाले का उद्घाटन किया। बिहार म्यूज़ियम में आर्ट गैलरी का भी उद्घाटन किया गया। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और कला संस्कृति मंत्री जितेंद्र राय मौजूद रहें। सीएम नीतीश ने कहा कि नया टेक्नोलॉजी को देखते हुए अपना भी कल्चर अपनाएं, नहीं तो सब लोग बर्बाद हो जाएंगे। हम क्यूं समझा रहें है। हम तो 73वां वर्ष में हैं कुछ दिन में हम खत्म हो जाएंगे। तेजस्वी यादव ने अपनी भाषण को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोग इतिहास को बचाना चाहते हैं लेकिन कुछ लोगों इतिहास को ही बदल दिया है। हमलोग लगातार बिहार के विकास के लिए अग्रसर हैं।

राहुल की सदस्यता पर बोले सीएम नीतीश

राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बहुत खुशी की बात है।नीतीश कुमार ने कहा कि कोर्ट का फैसला सर्वमान्य होता है। उसके साथ ही साथ उन्होंने कहा कि विपक्षी एकता से बीजेपी वाले लोग डर गए हैं। राहुल गांधी के साथ जो हुआ था वह गलत हुआ था। लेकिन जो फैसला आया है वह बहुत ठीक है खुशी की बात है। आने वाले चुनाव हमलोग साथ मिलकर लड़ेंगे।

वहीं इंडिया गठबंधन के बैठक को लेकर कहा कि हम लोगों ने पटना से चलकर बेंगलुरु का बैठक तय किया। उसके बाद अब महाराष्ट्र के बैठक तय करेंगे। वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि राहुल गांधी ने हमारे आवास पर आकर मुलाकात किया था। बहुत ही खुशी की बात है कि उनके सदस्यता बहाल हो गई। अब बीजेपी वाले को डर सता रहा है कि कहीं 2024 में हमारा विदाई ना हो जाए।

Tejashwi Yadav 1 22Scope News

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bihar Beltron Programmer Joining: 522 चयनित अभ्यर्थियों की समस्याओं पर मंत्री...

Bihar Beltron Programmer Joining: बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (बेल्ट्रॉन) के माध्यम से चयनित 522 प्रोग्रामर अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: रामगढ़ में मतदाता सूची पर बड़ी...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले का दौरा कर मतदाता सूची...

Bihar Building Bylaws 2026: बिल्डिंग बनाने से लेकर निवेश तक आसान...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में भवन निर्माण से जुड़े नियमों को अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में बिहार भवन उपविधि-2026...