पटना : राजधानी पटना से एक खबर है। शराब से लदी दो कार पुलिस को ने जब्त किया। तहखाने से 163 लीटर अंग्रेजी शराब और 11 लीटर बीयर भी जब्त किया है।। मौके से कार चालक फरार हो गया है। पटना पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद राजधानी में शराब की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही। एक बार फिर से पटना पुलिस ने भारी मात्रा में शराब जब्त किया है।
अंग्रेजी शराब से लदी 2 कार को पुलिस ने किया जब्त
आपको बता दें कि दीघा थाने की पुलिस ने राजीव नगर इलाके में दो कार से 163 लीटर अंग्रेजी शराब और 11 लीटर बीयर जब्त किया है। हालांकि पुलिस की कार्रवाई के दौरान कार चालक भागने में सफल रहे। सबसे बड़ा सवाल है कि इतनी कड़ाई के बावजूद शराब की तस्करी पटना में कैसे हो पा रही है।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट
भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया
Highlights







