रिपोर्टः जया पांडे/ न्यूज 22स्कोप
लातेहारः अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस के अवसर पर आज आदिवासी समाज के नेताओं ने विशाल आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। इस मौके पर केंद्र मोदी सरकार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि संविधान के सांप छेड़छाड़ करना बंद करो। आदिवासियों पर अत्याचार करना बंद करो के नारे के साथ लातेहार थाना चौक से समाहरणालय तक रैली निकाली गई। रैली सभा के रूप में परिणत हो गई। इस मौके पर आदिवासी नेता बिरसा मुंडा ने कहा कि पूरे विश्व में आदिवासी दिवस मनाया जा रहा है और केंद्र सरकार आदिवासियों पर अत्याचार करने पर तुली हुई है यह नही चलेगा।


