कटिहार : कटिहार जिले से जहां जिला समाहरणालय के निकट भूमि सुधार कर्मचारी संघ बिहार के बैनर तले जिले के राजस्व कर्मचारी ने अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि संघ के जिला मंत्री मुहम्मद आरिफ हुसैन ने पत्रकारों को बताया कि हम लोग अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं संघ के जिला अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि सरकार अगर हम लोगों की अगर मांग पूरी नहीं करती है तो हम लोग उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे।
तौकीर रजा की रिपोर्ट







