पलामू: जिला बल में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर तारा सोरेंग का इलाज के दौरान निधन हो गया है.
2018 बैच की सब इंस्पेक्टर तारा सोरेंग का निधन मेडिका में इलाज के क्रम में हो गया है. बताया जा रहा है चार दिन पहले कटहल मोड़ के पास रिंची अस्पताल में बच्चे को जन्म दी थी.उसके बाद उनकी तबियत बिगड़ने लगी.
परिजनों ने उन्हें मेडिका में भर्ती कराया. गुरुवार की शाम पांच बजे उनका निधन हो गया है.


