नीतीश का PM पर हमला, कहा- INDIA गठबंधन से परेशान है मोदी सरकार, 2024 के चुनाव में साफ हो जाएगी BJP

पटना : INDIA गठबंधन – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरुवार को संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर दिए गए भाषण पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जोरदार हमला किया है। सीएम ने कहा कि सदन चलता रहता है और वे बाहर घूमते रहते हैं। INDIA गठबंधन से केंद्र की मोदी सरकार परेशान है। 2024 के चुनाव में बीजेपी बिहार से साफ हो जाएगी। देशहित और राज्यहित में INDIA बनाया गया है।

नीतीश कुमार ने आगे कहा कि ये लोग काम नहीं करते सिर्फ बोलते रहते हैं। पीएम अपने ऐलान को बिहार में पूरा नहीं कर पाए। विशेष राज्य का दर्जा मिलता तो और ज्यादा विकास होता। 2005 और 2010 के विस चुनाव में हमारी सीट ज्यादा थी। 2020 में एजेंट को खड़ा करके हमको हरवाया था।नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी डर गए हैं। तब इस तरीके का अनर्गल बात करते हैं।

INDIA गठबंधन

वहीं शहीद स्मारक दिवस के मौके पर कहा कि आज केंद्र सरकार शहीदों को भूल रही है। सिर्फ वह अपना रोटी सीखना चाहती है। वहीं स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के काम का सराहना करते हुए कहा कि जब हमें स्वर्गीय अटल वाजपेयी के कार्यकाल में काम करने का मौका मिला तो बहुत अच्छे तरीके से कम किया। लेकिन आज क्या हो रहा है आपको पता ही है। वहीं मीडिया पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आजकल एकतरफा खबर चलती है।

https://22scope.com/rajeshwar-raj-for-nitish-kumar-bjp-has-closed-the-door-and-even-the-window/

विवेक रंजन की रिपोर्ट

 

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...