Khelo India Youth Games का शानदार आगाज, मनमोहक प्रस्तुतियों ने…

मंजेश कुमार

पटना: Khelo India Youth Games- बिहार में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन किया जा रहा है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 रविवार से शुरू हो कर आगामी 15 मई तक चलेगा जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल तरीके से किया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन समारोह में राजधानी पटना के पाटलिपुत्रा खेल परिसर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे, दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, बिहार के खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता उपस्थित थे।

Khelo India Youth Games उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, बिहार के उर्जा मंत्री विजेंद्र यादव समेत अन्य अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।

khelo india cm honord 22Scope News

इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि यह ज्ञान विज्ञान और विरासत की कहानियों वाली धरती है, यह एक बार फिर से प्रज्ज्वलित हो रही है। जिस बिहार पर देश गर्व करता है उस धरती पर विकास के साथ खेल का प्रधानमंत्री उद्घाटन करने जा रहे हैं यह गर्व का अवसर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सभी विभागों में विकास हो रहा है और अब खेल में भी हम परचम लहराने जा रहे हैं।

Khelo India Youth Games उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के विजन का ही परिणाम है कि आज बिहार के 5 जिलों में खेलो इंडिया की शुरुआत होने जा रहा है। लोग कहते थे कि बिहार में खेल भावना नहीं है लेकिन मुख्यमंत्री के सोच ने आज बिहार में खेल को काफी बढ़ावा दिया है। नीतीश कुमार ने बिहार को समृद्ध बिहार बनाया है और प्रधानमंत्री ने बिहार को यह मौका दिया। Khelo India Youth Games Khelo India Youth Games 

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का नाम लेते हुए कहा कि आज जिस तरह से वह बिहार का नाम रौशन कर रहे हैं वैसे ही मैं सभी युवाओं से आग्रह करता हूं कि आप भी अपने घरों से निकलें और खेल के मामले में बिहार का नाम रौशन करें।

khelo india 22Scope News

Khelo India Youth Games उद्घाटन समारोह के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि आज ख़ुशी है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स का मेजबान बिहार है। बिहार ज्ञान और विज्ञान की भूमि है। हम हमेशा सुनते थे कि UPSC की परीक्षा में सबसे अधिक सफल अभ्यर्थियों की संख्या बिहार के होते हैं। अभी कुछ दिन पहले नेशनल गेम्स में बिहार ने 12 मेडल ला कर खेल के क्षेत्र में भी अपना स्थान बनाया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार बदल रहा है। आज यहां दस हजार से अधिक खेल क्षेत्र के लोग यहां इकठ्ठा हुए हैं। आज बिहार में इतना बड़ा कार्यक्रम आयोजन ही दर्शा रहा है कि बिहार अपने आप को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित कर रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश को 2047 तक विकसित देश बनाना है साथ ही खेल के क्षेत्र में भी एक से 5वें स्थान पर लाना है। इसी दिशा में आगे बढने के लिए Khelo India Youth Games का आयोजन किया जा रहा है ताकि देश के कोने कोने में छुपे हुए प्रतिभाओं को निखारा जा सके। अभी हम 2036 में भारत ओलंपिक की मेजबानी करने जा रहा है। हमने मेजबानी की दावेदारी दी है और उस दिशा में बातचीत भी चल रहा है। नीतीश कुमार खुद आगे आ कर बिहार में यूथ गेम्स का आयोजन कर बिहार का सर ऊँचा कर दिया है। Khelo India Youth Games

khelo india ms 22Scope News

Khelo India Youth Games 2025 के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री के वीडियो संदेश के द्वारा किया जा रहा है। Khelo India Youth Games 2025 की जिम्मेदारी बिहार को दी गई जो कि गर्व की बात है। यह आयोजन पांच जिलों में किया जा रहा है। हमने अभी हाल ही में पटना, गया और राजगीर में तैयारी का जायजा लिया था। राज्य सरकार द्वारा पहले से ही खेल विकास और सुविधा दी जा रही है और अब केंद्र भी सहयोग देने लगी है। Khelo India Youth Games

पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का हमने निर्माण कराया जहां आज कार्यक्रम किया जा रहा है। बिहार के सभी स्कूलों और गांवों में खेल मैदान का निर्माण कराया जा रहा है। उत्कृष्ट खिलाडियों को मेडल जीतने पर सीधे सरकारी नौकरी दिया जा रहा है और अब तक हमने 367 खिलाडियों को सरकारी नौकरी दी है। राजगीर में खेल अकादमी और खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कराया गया है। खेल को बढ़ावा देने के लिए हमने 2024 में खेल विभाग का निर्माण किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का हमने बहुत ही अधिक योगदान मिल रहा है।

इस बार केंद्रीय बजट में केंद्र सरकार ने बिहार में कई योजनाओं की घोषणा की है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री को धन्यवाद देता हूं और इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए केंद्र और राज्य के सभी अधिकारियों को धन्यवाद और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देता हूं। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश के माध्यम से उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। Khelo India Youth Games Khelo India Youth Games 

पीएम ने वीडियो संदेश से किया Khelo India Youth Games का शुभारंभ

इस दौरान पीएम ने कहा कि देश के कोना कोना से आइल एक से एक बढ़ के एक, एक से नीमन एक रौआ खिलाड़ी लोग के हम अभिनंदन करत बनी। Khelo India Youth Games के तहत बिहार के कई शहरों में प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही है। भारत में खेल अब एक संस्कृति के रूप में पहचान बना रहा है। भारत में जितना अधिक खेल संस्कृति बढ़ेगी उतना ही अधिक पॉवर भी बढ़ेगा। खेलो इंडिया देश के युवाओं के लिए एक बहुत बड़ा प्लेटफ़ॉर्म बना है।

अपने वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी समस्तीपुर के क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की चर्चा की और कहा कि उन्होंने बिहार का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रौशन किया है। जो जितना मेहनत करेगा वह उतना ही अधिक निखरेगा। भारत में ओलंपिक का आयोजन हो इसके लिए आज भारत प्रयास कर रहा है कि 2036 में हमारे देश में ओलंपिक का आयोजन हो। हमारी कोशिश हो कि हमारे युवा वर्ग को नए खेल खेलने का भी अवसर मिले और परिणाम है कि हमारे युवाओं ने इस नए खेलों में बेहतर प्रदर्शन किया है। Khelo India Youth Games Khelo India Youth Games

अब Khelo India Youth Games बिहार के खेल संस्कृति को  और भी मजबूत करेगा। स्पोर्ट्स की दुनिया सिर्फ स्पोर्ट्स और आर्थिक विकास तक ही सीमित नहीं बल्कि इसमें भी रोजगार के कई अवसर हैं। प्रधानमंत्री ने वीडियो संदेश के माध्यम से खेलो इंडिया यूथ गेम्स के शुरुआत की घोषणा की। इस दौरान मशाल प्रज्ज्वलन करने के लिए बिहार के तीन खिलाड़ी अशोक रथ पर सवार हो कर मशाल लेकर मंच पर पहुंचे जिसे मुख्यमंत्री ने प्रज्ज्वलित किया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 उद्घाटन समारोह के दौरान खेलो इंडिया यूथ गेम्स वीडियो प्रस्तुत किया गया।

1 23 22Scope News

वीडियो प्रस्तुति में खेलो इंडिया खेल के रंग बिहार के संग गीत पर खेल परिसर में बैठे दर्शक ख़ुशी से झूम उठे। इस दौरान बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने गंगा आरती एवं मां मुंडेश्वरी स्तुति प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। साथ ही बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने बिहार की गौरवगाथा से माहौल ही बदल दिया, और सम्राट अशोक की गौरव गाथा का ही मंचन किया गया जिसे आवाज दी पंकज त्रिपाठी ने। वहीं गया के लामाओं ने भी धार्मिक प्रस्तुति दी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  बीएल वर्मा ने कहा- जाति जनगणना होने से वंचित वर्गों के विकास में सामान रूप से मिलेगी भागीदारी…

मुख्यमंत्री ने कहा- पटना की नई टाउनशिप का नाम होगा ‘पाटलिपुत्र’

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के फुलवारीशरीफ स्थित ग्राम नदियां में आयोजित प्रखंड स्तरीय सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के दौरान बड़ा...

मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार को चौतरफा विकास की नई ऊंचाइयों पर...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण सह ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज लोक सेवक आवास स्थित...

रांची सदर अस्पताल के ब्लड बैंक को मिला राष्ट्रीय सम्मान, झारखंड...

रांची: झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए गर्व की बात है कि रांची सदर अस्पताल के ब्लड बैंक को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया...