टॉप-10 अपराधी की सूची में शामिल आरोपित मुखिया पति गिरफ्तार

गया : बिहार के गया में बार-बालाओं के साथ डांस के दौरान तमंचा प्रदर्शन करने और सरेआम फायरिंग की घटना का आरोपी मुखिया पति मोहम्मद वकील उर्फ दुखी गिरफ्तार कर लिया गया है। एसटीएफ की टीम ने मुखिया पति की गिरफ्तारी कर ली। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी। बीते साल वीडियो आया आया था। बार-बालाओं के साथ डांस में फायरिंग की थी।

जानकारी के अनुसार बीते साल गया जिले के नीमचक बथानी थाना अंतर्गत सरेन पंचायत के मुखिया पति मोहम्मद वकील उर्फ दुखी का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा था कि एक परिवारिक कार्यक्रम में नर्तकियों के डांस के दौरान वह बार बालाओं के साथ न सिर्फ झूम रहा है। बल्कि सरेआम तमंचे का प्रदर्शन करते हुए फायरिंग भी झोंक रहा है।

नीमचक बथानी थाने में दर्ज हुई थी प्राथमिकी

इस तरह का वीडियो वायरल होने के बाद नीमचक बथानी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। हालांकि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी मुखिया पति मोहम्मद वकील फरार चल रहा था। वहीं, इस क्रम में एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना मिलने के बाद छापेमारी की और मोहम्मद वकील को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कुख्यात अपराधी रहा है मोहम्मद वकील

जानकारी हो कि सरेन पंचायत की मुखिया तरमन खातून के पति मोहम्मद वकील उर्फ दुखी कुख्यात अपराधी रहा है और इसके खिलाफ हत्या समेत कई संगीन कांड में पूर्व से दर्ज है। इस संबंध में पुलिस सोर्स से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिलने के बाद एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम के द्वारा नीमचक बथानी के मंझौली गांव में छापेमारी की गई। आरोपी मुखिया पति मोहम्मद वकील को गिरफ्तार कर लिया गया है।

https://22scope.com/rpf-police-arrested-a-young-man-with-desi-katta-in-gaya/

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jio 6G Technology: AI से मेडिकल तक बदल सकती है डिजिटल...

Jio 6G Technology: भारत में अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीक 6G को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। टेलीकॉम कंपनी जियो ने इंडिया मोबाइल...

Bihar Yuva Udyami Yojana: पेपर प्लेट का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर...

Bihar Yuva Udyami Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पश्चिमी चंपारण जिले के सूरज कुमार मिश्रा ने स्वरोजगार की राह...

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...