रांचीः भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की. इसके तहत प्रदेश कार्यालय में तिरंगा बिक्री केंद्र का फीता काट कर शुभारंभ किया. मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भारत ने आजादी का अमृत वर्ष पूर्ण किया है. तिरंगा भारत की आनबान और शान है. इस तिरंगे की रक्षा के लिए लाखों बलिदान हुए हैं. इसलिए 15 अगस्त को सभी लोग अपने घरों में तिरंगा लगा कर श्रद्धांजलि और सम्मान दे. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत की नीव रखी है. जिसे अगले 25 वर्षों के अमृत काल में भव्य भारत, आत्मनिर्भर भारत, श्रेष्ठ भारत, एक भारत के संकल्प को पूरा करना है. उन्होंने कहा यह काल संकल्प को सिद्धि में बदलने का काल है. उन्होंने सभी राज्य वासियों से देश के सर्वांगीण विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करने का आह्वान किया.

Trending News
मजदूर दिवस पर न्याय का संदेश : ‘सशक्त मजदूर, सशक्त राष्ट्र’
छपरा : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर सारण जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DALSA), छपरा द्वारा श्रम...
मोतिहारी के कई थानों की पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा के बाजारों...
मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन शहर के करीब आधा दर्जन दुकानों पर साइबर पुलिस एवं स्थानीय चार थाना की पुलिस ने बड़ी...
चंद्रशेखर सिंह ने IPRD के सचिव का संभाला पदभार
पटना : 2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPRD) के सचिव का...
समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की योजना बनाते हुए अवैध...
समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। आगामी नौ मार्च को सुबह 11:38 बजे नगर थानान्तर्गत बहादुरपुर वार्ड संख्या-26 स्थित बाबुल इंटरप्राईजेज...
यात्रियों के साथ मारपीट, पथराव व चेन पुलिंग करने वाले सक्रिय...
आरा : दानापुर रेलखंड में ट्रेनों में यात्रियों के साथ मारपीट, पथराव और चेन पुलिंग करने वाले एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए...

Best Packaging Solution Provider of Jharkhand





