मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत भाजपा नेताओं ने लिया शपथ

देवघरः मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत आज देवघर जिला के भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने भारत को विकसित देश बनाने और एक्जुटता के लिए शपथ ली. यह कार्यक्रम आजादी के 75 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में देश के वीर पुरुषों और महिलाओं के सम्मान में पूरे देश में शुरू किया गया है. इस कार्यक्रम के तहत देश के हर कोने से मिट्टी एकत्रित कर 7500 कलश में मिट्टी और पौधा को लेकर देश की राजधानी दिल्ली में अमृत कलश यात्रा निकाली जाएगी. राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास अमृत वाटिका बनाई जाएगी और यह अमृत वाटिका एक भारत श्रेष्ठ भारत का भी भव्य प्रतिक बनेगी. यह कार्यक्रम 30 अगस्त तक चलेगी. इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बैठक कर प्रखंड स्तर पर इस कार्यक्रम को चलाकर वहां की मिट्टी को इकट्ठा करने का दिशा निर्देश दिया.

Basukinath Shravani Mela 2026: बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में DGP की...

Basukinath Shravani Mela 2026: झारखंड की पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा ने शुक्रवार को विश्व प्रसिद्ध बाबा बासुकीनाथ धाम का दौरा किया। उन्होंने रीति-रिवाजों के...

Hazaribagh Police Encounter: केरेडारी में पुलिस से भिड़ा राहुल दुबे गैंग,...

Hazaribagh Police Encounter: जिले के केरेडारी और टंडवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पुलिस और कथित राहुल दुबे गैंग के सदस्यों के बीच मुठभेड़...

Bokaro Bal Sudhar Grih News: बोकारो बाल सुधार गृह में एक...

Bokaro Bal Sudhar Grih News: चास स्थित बाल सुधार गृह में कई किशोरों के बीमार पड़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।...