Tragedy : ट्रेन से कट कर 2 युवकों की दर्दनाक मौत

कैमूर : 2 युवकों की दर्दनाक मौत – पीडीडीयू गया रेलखंड के भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुची और शव को कब्जे में ले आगे की कार्रवाई में जुट गई। मृतकों की पहचान रोहतास जिले के भागीरथ गांव निवासी सचिन यादव और अमित यादव के रूप में हुई।दोनों युवक एक ही गांव के निवासी है।

2 युवकों की दर्दनाक मौत

मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि रोहतास जिले के दोनों युवक भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए आए हुए थे,दोनों युवक किसी तरह ट्रेन की चपेट में आ गए जिससे दोनों युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई घटना की जानकारी होते ही मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया है और परिजनों को भी सूचना दे दिया गया है।

https://22scope.com/rapidly-increasing-eye-flu-in-kaimur-the-governments-campaign-did-not-work/

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

Jharkhand Weather Alert: 27 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, 28 से भारी...

झारखंड में 27 अक्टूबर से मौसम बदलने की संभावना है। 28 से 30 अक्टूबर तक तेज हवा, वज्रपात और भारी बारिश का अनुमान है।...

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...