पटना : पूरा देश आज 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के प्राचीन लालकिले के प्राचीर से ध्वजारोहण किया। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान से तिरंगा फहराया। नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सहित सभी पार्टी के नेता व अधिकारी गण गांधी मैदान में मौजूद हैं। अभी गांधी मैदान में नीतीश कुमार का संबोधन हो रहा है। बता दें कि गांधी मैदान से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने सरकारी आवास एक अणे मार्ग पर ध्वजारोहण किया।
सीएम नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 2024 में देश को आजादी मिलेगी। पीएम नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर तंज किया। 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 13 विभागों की झांकियां निकाली गई।
कुमार गौतम की रिपोर्ट